ब्रेकिंग
Lucknow Fire Tragedy: अलीगंज की बिल्डिंग में भीषण आग; एसी डक्ट से फैली लपटों ने ली 15 जिंदगियां Ujjain Gaya Kotha Tirth: उज्जैन के गयाकोठा तीर्थ का बदलेगा स्वरूप; विकास कार्यों के लिए मिले 6.7 करो... Madhya Pradesh News: ट्रांसफर नियमों का उल्लंघन? एमएसएमई और पीडब्ल्यूडी में वरिष्ठता को लेकर बढ़ा विव... Gwalior JAH Hospital News: जया आरोग्य अस्पताल में पार्किंग के नाम पर खुली लूट; खुद अस्पताल के डॉक्टर... Gwalior Coaching Fire Safety: ग्वालियर में कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा राम भरोसे; केवल 3 के पास फायर... MP UCC Draft: मध्य प्रदेश में 10 दिन में तैयार होगा समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट; जानें आदिवासियों ... Gwalior News: डीएलएड परीक्षा में फर्जी परीक्षार्थी का खुलासा; चाचा दे रहा था भतीजे की जगह परीक्षा, प... Terror Module Exposed: भोपाल एटीएस की बड़ी कार्रवाई; 'लोन वुल्फ' मॉड्यूल तैयार करने वाले सरगना की रिम... Mephedrone Drugs Network: भोपाल में ड्रग्स बनाने वाले सिंडिकेट का भंडाफोड़; हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी ... Seoni Jumbo Sitaphal GI Tag: सिवनी के सीताफल को मिला GI टैग; अब दुनिया भर में बिखेरेगा अपने स्वाद का...
विदेश

 रुस-यूक्रेन जंग के बीच 26 अप्रैल को पुतिन के साथ बैठक करेंगे संयुक्त राष्ट्र के महासचिव 

मॉस्को । यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध को दो महीने से ज्यादा समय बीत गया है। रूसी सैनिक लगातार अपनी सैन्य कार्रवाई को तेज कर रहे हैं। इसके अलावा सैन्य कार्रवाई के चलते रूस को अमेरिका सहित कई देशों के प्रतिबंधों का सामना भी करना पड़ रहा है। इसी बीच खबर है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस की बैठक होने वाली है। यह बैठक अगले सप्ताह होगी। जिसमें यूक्रेन संकट पर विस्तृत वार्ता होगी है।
यूक्रेन के खिलाफ सैन्य कार्रवाई को लेकर पूरी दुनिया की आलोचना झेल रहे रूस के लिए यह बैठक काफी अहम होगी। बता दें कि यूक्रेन पर रूसी सैन्य कार्रवाई के दो महीने बीत जाने के बाद संयुक्त राष्ट्र के महासचिव 26 अप्रैल को मॉस्को का दौरा करने वाले हैं। इस दौरान राष्ट्रपति पुतिन और एंटोनियो गुटेरेस की मुलाकात होगी।
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव ने ट्वीट कर बताया कि अगले सप्ताह मैं रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन में राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मुलाकात करूंगा। हमें लोगों की जान बचाने, मानवीय संकट को खत्म करने और यूक्रेन में शांति कायम करने के लिए तत्काल कदम उठाने की जरूरत है। बता दें कि रूस की यात्रा के बाद एंटोनियो गुटेरेस यूक्रेन जाएंगे और दोनों देशों के बीच चल रहे युद्ध को तत्काल प्रभाव से समाप्त कराने का प्रयास करने वाले है। एंटोनियो गुटेरेस 28 अप्रैल को कीव जाएंगे। जहां पर विदेश मंत्री दमित्रो कुलेबा के साथ बैठक के बाद राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मुलाकात करने वाले हैं।

Related Articles

Back to top button