ब्रेकिंग
शहडोल हादसा: निर्माणाधीन मकान की छत गिरी, 3 मजदूर घायल; 2 की हालत गंभीर दतिया में भाजपा की मुसीबत: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद उपजे विरोध और डैमेज कंट्रोल की रणनीति इंदौर में 'माय यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026': सीएम मोहन यादव बोले- वर्ष 2027 होगा युवा शक्ति को समर... बाबा महाकाल के खजाने का सच: करोड़ों की संपत्ति, बेशकीमती जमीन और लाखों श्रद्धालुओं की आस्था दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा की समर्थकों से शांति की अपील, कहा- 'पार्टी का फैसला सर्वोपरि' Vietnam Boat Accident: वियतनाम में भारतीय पर्यटकों के साथ बड़ा हादसा, बचाव अभियान जारी नरोत्तम मिश्रा को टिकट न मिलने पर कैलाश विजयवर्गीय की दो टूक, कहा- आशुतोष तिवारी भारी मतों से जीतेंग... दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने पर भाजपा में घमासान, समर्थकों का प्रदर्शन और पथराव MP Crime News: लवकुशनगर में 8वीं के छात्र के साथ कुकर्म, आरोपी सरकारी कर्मचारी सलाखों के पीछे मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे पर चढ़कर युवक ने कोतवाल को दी वर्दी उतरवाने की धमकी, वीडियो व...
देश

शामली के ढाई फुट के अजीम ने उठा ली इंसास राइफल, फोटो वायरल, कानूनी शिकंजे में फंसने की संभावना

लखनऊ। छोटे कद के कारण लम्बे समय से निकाह से वंचित रहे शामली के अजीम मंसूरी का नया लुक इंटरनेट मीडिया पर सामने आया है। उनका इंसास राइफल के साथ फोटो वायरल हो रहा है। इससे पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी हो गईं हैं। यह माना जा रहा है कि फोटो के वायरल होने के बाद उनके कानूनी शिकंजे में फंसने की संभावना भी है।

कैराना के मेन बाजार व मोहल्ला जोड़वा कुआं निवासी 26 वर्ष के अजीम मंसूरी का अपने दो फुट छह इंच कद के कारण विवाह नहीं हो पा रहा था। वह बीते महीने अपना निकाह कराने की मांग को लेकर शामली के महिला थाने में पहुंचे थे। जहां अजीम मंसूरी ने महिला पुलिसकर्मियों से अपनी शादी कराने की काफी देर तक गुहार लगाई। वह इसके बाद वह इंटरनेट मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए। दिल्ली, गजरौला और गाजियाबाद से उनके रिश्ते भी आए। आखिर में तीन दिन पहले हापुड़ से अजीम का रिश्ता तय हो गया। शादी एक साल बाद होगी।

शनिवार को इंटरनेट मीडिया पर उनका एक नया लुक सामने आया। सरकारी राइफल (इंसास) को अपने हाथों में लिए फोटो तेजी से वायरल होने पर छोटे कद वाले अजीम मंसूरी को लेकर तरह तरह की चर्चा जोरों से शुरू हो गई।

2013 का बताया जा रहा वायरल फोटो 

प्राथमिक जांच के बाद पुलिस सूत्रों का कहना है कि शनिवार को वायरल फोटो वर्ष 2013 का है। उस समय सुरक्षा के मद्देनजर कैराना में पीएसी व अन्य पुलिसबल ने कैंप किया था। छोटे कद के मंसूरी भी वहां पहुंच गए थे। वह पुलिस फोर्स के लोगों का आकर्षण का केंद्र बन गए थे। इसी दौरान उन्‍होंने एक सिपाही की रायफल लेकर फोटो खिंचवा लिया। शनिवार को यही फोटो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया। इस संबंध में अजीम मंसूरी के स्वजन ने कुछ भी कहने से इन्‍कार कर दिया। वे किसी से भी बात करने के लिए तैयार नहीं हैं। उधर, कैराना कोतवाल प्रेमवीर सिंह राणा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

Related Articles

Back to top button