ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें
मध्यप्रदेश

मंत्री प्रेमसिंह पटेल ने ग्राम रानीपुरा में किया निर्माण कार्यो का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण

भोपाल : पशुपालन एवं सामाजिक कल्याण मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल ने बुधवार को बड़वानी जिले के सबसे पिछड़े विकासखण्ड पाटी के ग्राम रानीपुरा मैं नवीन पुलिया का लोकार्पण, आयुष हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर तथा अमृत सरोवर के तहत बनने वाले तालाब का भूमिपूजन किया। मौके पर ही उन्होने ग्रामीणों से प्राप्त 170 शिकायतों का निवारण भी उपस्थित पदाधिकारियों से करवाया। उन्होंने शासकीय विभागों के मैदानी अमले को चेताया कि शासकीय योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र ग्रामीण को बिना किसी परेशानी के मिलना सुनिश्चित करें।

विकास का संदेश लेकर पहुंचे मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल का स्वागत ग्रामीणों ने ढोल-मांदल बजाकर एवं महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर विकास यात्रा निकालकर किया। कन्याओं का पूजन कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई।

चिलचिलाती गर्मी में भी दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे ग्रामीण

ग्राम रानीपुरा में लगाये गये जनसमस्या निवारण शिविर एवं कृषक सम्मान समारोह में दूर-दराज ग्रामों के भी जनप्रतिनिधि, महिला-पुरूष चिलचिलाती गर्मी के पश्चात् भी बड़ी संख्या में पहुंचे थे। केबिनेट मंत्री श्री पटेल ने ग्राम पटेलो एवं जनप्रतिनिधियों का स्वागत साफा बांधकर किया।

Related Articles

Back to top button