ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...
व्यापार

बिल गेट्स के बराबर गौतम अडानी की संपत्ति

अरबपतियों की रेस में भारतीय उद्योगपति और एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अडानी के कदम लगातार आगे बढ़ रहे हैं। बिलेनियर इंडेक्स के ताजा आंकड़ों को देखें तो बुधवार को गौतम अडानी ने एक और मुकाम हासिल किया है। उनकी संपत्ति बढ़कर चौथे पायदान पर काबिज माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स के बराबर पहुंच गई है। खबर लिखे जाने तक दोनों अरबपतियों की नेटवर्थ 125 अरब डॉलर हो गई थी। यानी गौतम अडानी भी दुनिया के चौथे सबसे अमीर बन गए हैं।आंकड़ों पर नजर डालें तो अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ में बीते 24 घंटे में 6.31 अरब डॉलर (4 लाख 84 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा)का इजाफा हुआ है। इस वृद्धि के साथ उनकी नेटवर्थ 125 अरब डॉलर पर पहुंच गई है, वहीं इस अवधि में बिल गेट्स की नेटवर्थ 1.71 अरब डॉलर की गिरावट के साथ घटकर 125 अरब डॉलर पर आ गई। मंगलवार को अडानी ग्रुप के शेयरों में 8.5 फीसदी तक की उछाल आने का असर उनकी नेटवर्थ पर दिखाई दिया।

Related Articles

Back to top button