ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें
व्यापार

मुंबई में 120 रुपये लीटर से भी महंगा बिक रहा पेट्रोल, चेक करें अपने शहर का लेटेस्‍ट रेट

सरकारी तेल कंपनियों ने बृहस्‍पतिवार सुबह पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं. आज भी कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया लेकिन अब भी तेल के दाम काफी ऊपर बने हुए हैं. मुंबई में पेट्रोल 120 रुपये लीटर से भी ज्‍यादा महंगा बिक रहा है. दिल्‍ली में भी यह 105 रुपये से ऊपर है.

नई दिल्‍ली. सरकारी तेल कंपनियों ने बृहस्‍पतिवार सुबह पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए. ग्‍लोबल मार्केट में कच्‍चे तेल का दाम घटने के बावजूद कंपनियों ने कीमतों में कोई कटौती नहीं की है. मुंबई में एक लीटर पेट्रोल अब भी 120.51 रुपये के भाव मिल रहा है.

तेल कंपनियों ने आखिरी बार 6 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए थे. इसके बाद से देश के चारों महानगरों समेत सभी प्रमुख शहरों में तेल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं. हालांकि, ग्‍लोबल मार्केट में अभी ब्रेंट क्रूड के भाव काफी नीचे आ गए हैं, लेकिन कंपनियों ने कीमतों पर कोई राहत नहीं दी. राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में पेट्रोल 105.41 रुपये लीटर मिल रहा है. देश के लगभग सभी शहरों में पेट्रोल 100 रुपये से ऊपर ही बिक रहा है.

चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम– दिल्ली पेट्रोल 105.41 रुपये और डीजल 96.67 रुपये प्रति लीटर– मुंबई पेट्रोल 120.51 रुपये और डीजल 104.77 रुपये प्रति लीटर– चेन्नई पेट्रोल 110.85 रुपये और डीजल 100.94 रुपये प्रति लीटर– कोलकाता पेट्रोल 115.12 रुपये और डीजल 99.83 रुपये प्रति लीटर

इन शहरों में भी नए भाव जारी– नोएडा में पेट्रोल 105.47 रुपये और डीजल 97.03 रुपये प्रति लीटर हो गया है.– लखनऊ में पेट्रोल 105.25 रुपये और डीजल 96.83 रुपये प्रति लीटर हो गया है.– पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 91.45 रुपये और डीजल 85.83 रुपये प्रति लीटर हो गया है.– पटना में पेट्रोल 116.23 रुपये और डीजल 101.06 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेटहर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है. यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं.

ऐसे पता कर सकते हैं आज के ताजा दामपेट्रोल डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily). इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button