ब्रेकिंग
Gwalior Weather Update: ग्वालियर में मौसम का यू-टर्न; झमाझम बारिश और आंधी के बाद मई में ठंडक, कई इला... Indore Court Landmark Verdict: आय प्रमाण के लिए ITR ही काफी, कोर्ट ने सुनाया 3 करोड़ से अधिक मुआवजे ... MP Board 2nd Exam 2026: ग्वालियर में माध्यमिक शिक्षा मंडल की दूसरी बोर्ड परीक्षा शुरू, जानें जरूरी न... MP Weather Update: मध्य प्रदेश में 9 मई से फिर शुरू होगी भीषण गर्मी; 5 डिग्री तक बढ़ सकता है पारा, ज... Shajapur Crime: नाबालिग का अश्लील वीडियो शेयर करने पर वकील समेत 5 गिरफ्तार; शाजापुर पुलिस की बड़ी का... Sagar News: सागर में शादी के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा; रस्मों के दौरान जीजा को उठा ले गई पुलिस, थाने पह... Jabalpur News: जबलपुर बरगी हादसे में बड़ा खुलासा; क्रूज के दोनों इंजन थे खराब, मार्च में ही दी गई थी... Viral News: लंबाई बनी मुसीबत! 6.6 फीट लंबे बस कंडक्टर को हुआ गर्दन और पीठ में दर्द, अब विभाग ने दिया... India-Algeria Defence: रक्षा सहयोग को मिली नई रफ्तार; दिल्ली में भारत और अल्जीरिया के बीच पहली बड़ी ... India-Pakistan Border: ऑपरेशन सिंदूर का खौफ! जवाबी कार्रवाई तक नहीं कर पाया इस्लामाबाद, भारत की बड़ी...
देश

 दिल्ली में बुलाई गई बीजेपी-आरएसएस की समन्वय बैठक

नई दिल्ली । बीजेपी-संघ की समन्वय बैठक दिल्ली में बुलाई गयी है। बैठक में संघ के पदाधिकारी और मध्य प्रदेश बीजेपी कोर ग्रूप के नेता मौजूद होगे। बैठक आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के सिलसिले में बुलाई गयी है। इस बैठक में राज्य में वर्तमान हालत और चुनाव की दृष्टि से संघ-बीजेपी के समन्वय पर विस्तार से चर्चा होगी। बैठक इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि हाल ही में गृह मंत्री अमित शाह मध्य प्रदेश का दौरा करके लौटे है। इस बैठक में मध्य प्रदेश सरकार के कामकाज और उसके सीधे प्रभाव का आलोचनात्मक आकलन और सकारात्मक प्रभाव पर भी विस्तार से चर्चा होगी। इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल हो सकते है। बैठक में संघ के अरुण कुमार , राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष, सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, एमपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन मंत्री हितान्नद, एमपी प्रभारी  मुरलीधर राव, सह प्रभारी पंकजा मुंडे, केंद्रिय मंत्री नरेंद्र तोमर, महासचिव कैलाश विजय वर्गीय, केंद्रिय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रह्लाद पटेल, नरोत्तम मिश्रा सहित एक दर्जन नेता शामिल होंगे। बैठक के ज़रिए संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय और प्रबंधन को लागू करना होगा। अमित शाह मध्य प्रदेश दौरे पर संकेत दे चुके हैं कि समान नागरिक संहिता को जल्द लागू किया जाएगा ऐसे में केंद्र सरकार की इन नीतियों के ज़रिए मध्य प्रदेश पर इसके असर के आकलन पर भी चर्चा होगी। माना जा रहा है कि मध्य प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में मुद्दे और उन पर राजनीतिक ज़ोर इस बैठक के बाद शुरू हो जाएगा, लेकिन इस बैठक में शिवराज सिंह और उनकी सरकार के आलोचनात्मक आकलन पर सभी की निगाहे टिकी रहेगी।

Related Articles

Back to top button