ब्रेकिंग
Deep Narayan Singh Yadav: सपा के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव की बढ़ी मुश्किलें, लखनऊ-झांसी में... Narmada Award Dispute: 4 राज्यों के बीच हुआ ऐतिहासिक समझौता, अमित शाह की मौजूदगी में सुलझा सालों पुर... Alliance Reality Show: कुशाल टंडन से भिड़ीं उर्फी की बहन डॉली जावेद, शो में मचा बवाल Monsoon Car Care Tips: बारिश में अपनी कार को जंग और हादसों से कैसे बचाएं? अपनाएं ये आसान टिप्स Ram Mandir Trust: SBI खातों के संचालन के लिए 3 सदस्यीय समिति गठित, बिना हस्ताक्षर नहीं निकलेगा पैसा PM Modi in Indonesia: 'भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी', इंडोनेशिया की संसद में पीएम मोदी ने पेश किया 'गंगा-म... Welcome to the Jungle Budget: 250 करोड़ नहीं, डायरेक्टर अहमद खान ने बताया फिल्म का असली बजट Ramayana Movie Rights: करण जौहर ने 250 करोड़ में खरीदे 'रामायण' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स, दिवाली पर ... Prabhas Fauzi Update: प्रभास की 'फौजी' में होगा हाई-वोल्टेज एक्शन, 10 जुलाई से शुरू होगी इंटरवल सीन ... Akshay Kumar 2016 Movies: 'एयरलिफ्ट' से 'रुस्तम' तक, जब अक्षय कुमार ने 8 महीने में दी थीं लगातार 3 स...
मध्यप्रदेश

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में 9 मई से फिर शुरू होगी भीषण गर्मी; 5 डिग्री तक बढ़ सकता है पारा, जानें अपने शहर का हाल

भोपाल। प्रदेश में आमतौर पर मई का महीना भीषण तपिश के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार इसकी शुरुआत ठंडी रही। चार दिनों से प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हो रही आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने मई की गर्मी को फिलहाल थाम दिया है। लू का प्रभाव खत्म हुआ है।

वहीं, अधिकतम तापमान में तीन से सात डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। बुधवार को प्रदेश के तापमान में उल्लेखनीय कमी आई है। पूर्वी जिलों में पारा सात डिग्री तक और पश्चिमी इलाकों में 6.3 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आया। पूर्वी क्षेत्र में नरसिंहपुर और पश्चिमी क्षेत्र में खरगोन, रतलाम व खंडवा को छोड़कर लगभग सभी जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा।

इससे पहले मंगलवार को रीवा, शहडोल, मंडला, बालाघाट और सिवनी समेत कई जिलों में ओले गिरे, जबकि बुधवार को बालाघाट और सिवनी में 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि 9 मई से प्रदेश में एक बार फिर भीषण गर्मी का दौर शुरू होगा। तापमान में तीन से पांच डिग्री तक बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

प्रदेश में आ रही नमी से बदला मौसम

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ द्रोणी के रूप में सक्रिय है। साथ ही दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर चक्रवातीय परिसंचरण बना हुआ है। इन प्रणालियों के असर से ही नमी आ रही है और बादल बन रहे हैं। 10 मई से एक और नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा।

आज इन जिलों में रहना होगा सावधान

ग्वालियर, दतिया, भिंड, रीवा, सतना, अनूपपुर, शहडोल, कटनी और मैहर सहित अन्य जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, वज्रपात और झंझावात की संभावना जताई गई है।

Related Articles

Back to top button