ब्रेकिंग
Jhansi Baragaon Crime News: झांसी में अनियंत्रित ट्रक का कहर, सफाईकर्मी की मौके पर ही मौत; चालक ट्रक... Cricketer Rinku Singh Wedding News: गांव में शादी करना चाहती थीं SP सांसद प्रिया सरोज, फिर क्यों चुन... Maharashtra Dighi Port & Warship Project: दिघी पोर्ट से 90 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार! CM देवेंद्र... Lucknow KGMU Protest News: अयोध्या कांड की पीड़िता की मौत पर केजीएमयू में हंगामा, स्वामी प्रसाद मौर्... Dhanbad Social Media Crime: नेपाल सीमा से पकड़ा गया ब्लैकमेलर! धनबाद की युवती को निजी वीडियो वायरल क... Engineers Day Celebration Ranchi: 59वें इंजीनियर्स डे पर बोलीं मंत्री दीपिका पांडेय- 'झारखंड में ऐसी... Lah Poshak Samriddhi Yojana Jharkhand: लाह उत्पादकों की बढ़ेगी आय, झारखंड सरकार बांटेगी पोषक पौधे; श... Zenith Unmanned Systems Drone News: सेना को भाया स्वदेशी ड्रोन 'विजय जेड-1', अरुणाचल प्रदेश में 1400... NCD Model Jharkhand News: कैंसर से लेकर मानसिक स्वास्थ्य तक का एक मंच पर इलाज; केंद्र सरकार ने झारखं... Chakradhar Samaroh 2026 Dangal: चक्रधर समारोह में दंगल का रोमांच, मोती महल परिसर में जुटेंगे देश-प्र...
टेक्नोलॉजी

Nokia का 90Hz डिस्प्ले फोन कल होगा लॉन्च

नोकिया के नए फोन का इंतजार कर रहे यूजर्स के लिए अच्छी खबर है। कंपनी 26 अप्रैल यानी कल अपने नए हैंडसेट Nokia G21 को भारत में लॉन्च करने वाली है। कंपनी का यह फोन इसी साल फरवरी में यूरोप में लॉन्च हुआ था। इस फोन के साथ कल ही कंपनी अपने एक और नए डिवाइस Nokia G11 की भी घोषणा कर सकती है। नोकिया G21 के इंडियन वर्जन के स्पेसिफिकेशन को टिपस्टर मुकुल शर्मा और प्राइसबाबा ने लीक कर दिया है। फोन में 90Hz के रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा।फोन में कंपनी V शेप नॉच डिजाइन के साथ 6.5 इंच का डिस्प्ले देने वाली है। यह डिस्प्ले 90Hz के रिफ्रेश रेट और एचडी+ रेजॉलूशन के साथ आएगा। भारत में कंपनी इस फोन को दो वेरिएंट 4जीबी+64जीबी और 6जीबी+128जीबी में लॉन्च करने वाली है।प्रोसेसर के तौर पर इस फोन में Unisoc T606 चिपसेट देखने को मिलेगा। फोटोग्राफी के लिए कंपनी इस फोन के रियर में एलईडी फ्लैश के साथ तीन कैमरे देने वाली है। इसमें 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ दो 2 मेगापिक्सल के कैमरे दिए गए हैं। वहीं, सेल्फी के लिए कंपनी इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा ऑपर करने वाली है। फोन के फ्रंट कैमरा में कंपनी बेहतर लो लाइट फोटोग्राफी के लिए AI Night Selfie मोड भी देगी।

Related Articles

Back to top button