ब्रेकिंग
दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड... रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: DRDO की पारंपरिक मिसाइल तकनीक भारतीय उद्योगों को होगी ट्रांसफर मुंबई में ऑटो चालकों की मराठी परीक्षा पर नया विवाद: 'सिलेबस से बाहर के सवाल पूछ रहा RTO', यूनियन ने ... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की स्कूल में हिजाब पहनने की याचिका: फैसले को चुनौती देगा AIMPLB; कोर्ट बो... सिंगरौली में फायर ब्रिगेड के पानी से धोई गई BJP विधायक की गाड़ी: कमिश्नर आवास का वीडियो वायरल, सवालो... कानपुर में कूड़े के ढेर से एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट लूटने की मची होड़: वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य व...
देश

योगी सरकार का बड़ा फैसला, अयोध्या में 84 कोसी यात्रा मार्ग से हटेंगी शराब दुकानें

अयोध्या। अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बना रहा है। 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियां भी युद्ध स्तर पर चल रही है। इस बीच, योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए अयोध्या में 84 कोसी यात्रा मार्ग से सभी शराब दुकान हटाने का आदेश दिया है। अधिकारियों को इस बारे में तत्काल कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है।

गूगल ने भी खुद को किया अपडेट

उत्तर प्रदेश ट्रैफिक पुलिस की मदद से गूगल पर मैप को अपडेट किया गया है। राम की नगर में बनाए गए नए मार्गों को जोड़ा गया है। प्रमुख स्थलों को दिए गए नए नाम को अपडेट किया गया है, ताकि भक्तों को किसी तरह की परेशानी ना हो और गूगल मैप की मदद से वे आसानी से अयोध्या पहुंच सके और राम की नगर में भ्रमण कर सकें

दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रैफिक व्यवस्था में यह ग्लोबल परिवर्तन एसएसपी राजकरन नय्यर के प्रयास से सुनिश्चित हुआ है।

राम जन्मभूमि ट्रस्ट की बैठक अहम बैठक आज

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम बैठक गुरुवार को अयोध्या में होने जा रही है। दो दिन चलने वाली इस बैठक में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के साथ ही राम लला की मूर्ति स्थापित करने पर भी मंथन होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या पहुंचेंगे। यहां आधुनिक रेलवे स्टेशन अयोध्या धाम का उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी के स्वागत की भव्य तैयारियां की जा रही है।

एयरपोर्ट से चल कर पीएम धर्मपथ से होकर नयाघाट एवं उसके बाद रामपथ से होते हुए अयोध्या रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे।

Related Articles

Back to top button