ब्रेकिंग
मदुरै के तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर प्राचीन पत्थर के स्तंभ 'दीपथून' पर नहीं जल सका दीपक: सुप्रीम कोर्ट... श्रीनगर में आयोजित 'वक्फ दिवस' समारोह के दौरान बजाए गए 'वंदे मातरम' पर धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि ... उत्तराखंड की राजनीति में गरमाई 'बैणी-भुली योजना': 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और बीजेपी ... अनंत सिंह की बेटी की शादी में आयोजित घुड़दौड़ का फाइनल स्थगित: नदावां गांव में उमड़ी बेकाबू भीड़ के ... बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुसाफिरखाना की तोड़फोड़ पर लगी रोक सोमवार तक रखी बरकरार, परिसर में प्रवेश पर लगा... भोपाल में पुलिस के हत्थे चढ़ा 12वीं पास फर्जी आईएएस अधिकारी: वकील, सरपंच और बिल्डर समेत 100 से अधिक ... पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने बिछाई सियासी बिसात: आम आदमी पार्टी से आए सात राज्यसभा सांसदों ... पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में बढ़ी सियासी हलचल: चंडीगढ़ में प्रदेश चुनाव समिति की पहली ब... महाराष्ट्र में परिसीमन बिल को लेकर महाविकास अघाड़ी में बढ़ी राजनीतिक हलचल: सुप्रिया सुले के बयानों प... पुष्कर मेला 2026 में छाया सीकर से आया ऊंट 'बादल': शाही श्रृंगार और शानदार नृत्य से देशी-विदेशी सैलान...
हरियाणा

खाद गोदाम रेड करने पहुंची जीएसटी टीम पर किया हमला

हरियाणा । यमुनानगर में जीएसटी टीम पर हमला कर दिया गया। करहेडा खुर्द में एमएस खाद भंडार व हर्षित ट्रेडर्स के गोदाम पर जीएसटी की टीम के साथ मारपीट की गई। रेड पूरी करने के बाद टीम फर्जी बिलों के आरोप में खाद गोदाम के संचालक करेहडा खुर्द निवासी मनोज कुमार को हिरासत में ले लिया। जैसे ही टीम उन्हें लेकर चलने लगी। तभी करीब 20 लोगों ने उन पर हमला बोल दिया।उनके साथ गाली गलौज व मारपीट करते हुए मनोज कुमार को उनके कब्जे से छुड़वा लिया। मामले में सदर यमुनानगर थाना पुलिस को शिकायत दी गई थी। जिस पर पुलिस ने मनोज कुमार, उसके चाचा आज्ञाराम व विनय कुमार समेत 20 अन्य पर केस दर्ज किया। सदर यमुनानगर थाना प्रभारी सुभाष ने बताया कि जीएसटी ने उनसे कोई पुलिस सुरक्षा नहीं मांगी थी, क्योंकि उन्हें रेड करने की पावर होती है।

Related Articles

Back to top button