ब्रेकिंग
Aman Arora on Ram Mandir Donation: अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर गरमाई सियासत, आप नेता अमन अर... Farooq Abdullah on Article 370: फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान, सुप्रीम कोर्ट का फैसला गैर-कानूनी— जम्... AISA Leader Neha Bora Delhi High Court: छात्र नेता नेहा बोरा ने दिल्ली हाई कोर्ट में दी पुलिस नोटिस ... Alwar Love Story Murder: अलवर में लिव-इन में रह रही 5 महीने की प्रेग्नेंट प्रेमिका की पीट-पीटकर हत्य... Darjeeling Black Deer Sighting: पश्चिम बंगाल के डाउ हिल जंगलों में दिखा दुर्लभ काला हिरण, पर्यटकों औ... Noida EWS LIG Flats: नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना क्षेत्र में सस्ते घर पाने का मौका, बिल्डरों को रखन... Bagaha Kidnapping Case: बिहार के बगहा में 9 साल के बच्चे का अपहरण और 20 लाख की फिरौती मांगने वाले 4 ... IGI Airport Gold Smuggling: दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4.03 करोड़ का सोना जब्त Tiger Shroff Car Firing: मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, राजस्थान के कोटा... Manipur Violence News: इंफाल में सीएम आवास के बाहर प्रदर्शनकारियों ने रखा शव, भीड़ को हटाने के लिए प...
विदेश

कोरोना संकट में भी पाक ने 450 आतंकियों को भारत में तबाही की दी स्पेशल ट्रेनिंग

इस्लामाबादः पूरी दुनिया इस वक्त कोरोना वायरस महामारी से जूझ रही है । खुद पाकिस्तान भी इस संकट से गुजर रहा है । लेकिन इस विकट घड़ी में भी आंतकियों की पनाहगाह बना पाक अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तान कोरोना संकट के बीच 450 आतंकियों को भारत में तबाही मचाने के लिए स्पेशल ट्रेनिंग दे रहा है। ये आंतकी कश्मीर में घुसपैठ की फिराक में हैं। रमजान के पाक महीने में पाकिस्तान भारत में तबाही मचाने की हर संभव कोशिश में जुटा है। इसके लिए उसने 450 आतंकियों को भारत में तबाही मचाने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण से जूझ रहे पाकिस्तान ने अपने आतंकी ठिकानों में आतंकियों की संख्या बढ़ाकर दोगुनी कर दी है, जो 14 ऑपरेशनल लॉन्चिंग पैड से कश्मीर में घुसपैठ की फिराक में लगे हुए हैं। उन्होंने बताया कि जहां तक उन्हें सूचना है कि करीब 450 आतंकवादी कश्मीर में घुसपैठ करने की प्रतीक्षा में हैं, जो पाकिस्तान के विभिन्न आतंकी संगठनों से जुड़े हुए हैं।

राष्ट्रीय सुरक्षा नियोजकों को मिली जानकारी के अनुसार इन 450 आतंकवादियों में लश्कर-ए-तैएबा के 244, जैश-ए-मोहम्मद के 129 और हिजबुल मुजाहिदीन के 60 आतंकी शामिल हैं। इसके अलावा अल बदर के भी आतंकी हैं। सुरक्षा एजेंसियों को मिली सूचना के अनुसार 16 आतंकी कैंप में 11 पीओके, 2 पंजाब समेत अन्य क्षेत्रों में संचालित हैं। खुफिया अधिकारियों का आंकलन है कि 100 विदेशियों समेत 240 आतंकी कश्मीर में हैं। 10 विदेशी आतंकियों में हर छह आतंकी लश्कर-ए-तैएबा एवं शेष चार जैश-ए-मोहम्मद के हैं।

Related Articles

Back to top button