ब्रेकिंग
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा अक्टूबर आते ही दमघोंटू होने लगती है हवा: पॉल्यूशन बढ़ने से पहले ही दिल्ली-NCR में सिस्टम हुआ एक्टिव रबी सीजन 2027-28 के लिए 6 फसलों की MSP में बढ़ोतरी: किसानों को लागत पर मिलेगा 50% से 106% तक मुनाफा Gujarat Politics: पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; ... Jhalawar News: मां नेत्रहीन और पिता मूकबधिर, खेत से लापता 7 वर्षीय इकलौते बेटे का कुएं में मिला शव; ... Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौ... Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश से गंगा-गंडक उफान पर, सारण में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव डूबे, ... Bareilly Cyber Crime News: बरेली में साइबर ठगों का बड़ा जाल, छह वारदातों में उड़ाए लाखों; टेलीग्राम ... UP Politics: 'नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ' वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी... अखिलेश यादव संग दिखे योगी के मंत्री राकेश सचान: राज्यसभा चुनाव के बीच तस्वीर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी
मध्यप्रदेश

ननासा सबरेंज में तार के फंदे में फंसा तेंदुआ, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

देवास । गुरुवार को कन्नौद रेंज क्षेत्र की ननासा सबरेंज में तार के फंदे में फंसे तेंदुए को उज्जैन से आई टीम द्वारा रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गया। जानकारी के अनुसार वन क्षेत्र से लगे खेत के किसान ने उक्त क्षेत्र के चौकीदार को एक तेंदुए के तारों में फंसे होने की जानकारी दी।

उज्जैन से रेस्क्यू टीम को बुलाया गया

इसके बाद उज्जैन से रेस्क्यू टीम को कन्नौद बुलवाया गया। इसके बाद रेस्क्यू टीम द्वारा तेंदुए को ट्रेंकलाइजिंग गन द्वारा शाम लगभग 5.45 बजे बेहोश कर दिया गया जिसके बाद पिंजरे में कैद कर उसे कन्नौद लाया गया।

कन्नौद क्षेत्र के हतलाय के जंगल में छोड़ा

एसडीओ के अनुसार पशु चिकित्सकों की मौजूदगी में उनकी देखरेख में तेंदुए के होश में आने के बाद स्वस्थ हालत में कन्नौद क्षेत्र के हतलाय के जंगल में छोड़ा गया है। इससे पहले तेंदुए के जंगल में तार में फंसे होने की जानकारी लोगों को मिलने के बाद बड़ी संख्या में तेंदुए को देखने के लिए लोगों का मौका स्थल पर जमावड़ा हो गया था जिन्हें वन कर्मचारियों द्वारा बार-बार मौका स्थल से दूर करने में पूरे दिन लगभग छह घंटे तक मशक्कत करना पड़ी।

वन्य प्राणियों की सुरक्षा को लेकर सवाल

कन्नौद क्षेत्र के जंगल में लगाए गए खूंटे में क्लच तार के फंदे में तेंदुए के फंसने से वन्य प्राणियों की सुरक्षा को लेकर कई प्रकार के सवाल खड़े हो रहे हैं। तेंदुए को खिवनी अभयारण्य के स्थान पर हतलाय के जंगल में छोड़े जाने के सवाल पर एसडीओ यादव ने बताया कि तेंदुआ पूरी तरह से स्वस्थ हालत में है तथा वह अपने वन क्षेत्र में स्वत: ही चला जाएगा, उससे लोगों को किसी तरह का कोई खतरा नहीं है।

शिकारियों द्वारा क्लच वायर बांधने की आशंका

पूरे मामले में यह भी आशंका जताई जा रही है कि क्षेत्र में शिकारी सक्रिय है। जिस तरह से खूंटे में क्लच वायर बंधा मिला है उससे ऐसा माना जा रहा है कि शिकारियों ने यह काम किया होगा। इस बिंदु पर भी वन विभाग द्वारा जांच करने की मांग ग्रामीणों ने की है।

Related Articles

Back to top button