ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
मध्यप्रदेश

सोना 550 और चांदी 250 रुपये नरम, इंदौर-उज्जैन-रतलाम सराफा बाजार में ये हैं आज के भाव

इंदौर। अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में पिछले सप्ताह आई जोरदार तेजी के बाद इस सप्ताह की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। दरअसल, ऊंचे दामों पर डिमांड कमजोर होने और निवेशकों की मुनाफावसूली के लिए बिकवाली बढ़ने से हाजिर बाजारों में सोना और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, अब भी 24 कैरेट सोना 60 हजार के पार है।

इंदौर में सोना कैडबरी 550 रुपये घटकर 60750 रुपये प्रति दस किलो रह गया। हालांकि, कॉमेक्स पर सोना 1932 डॉलर प्रति औंस पर मजबूत रहा। इधर, चांदी वायदा भी 22.72 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई। लेकिन इंदौर हाजिर बाजार में चांदी में 250 रुपये घटकर 72200 रुपये प्रति किलो रह गई। ज्वेलर्स का मानना है कि सोना और चांदी के दाम भारतीय बाजारों मे टूटे हैं, लेकिन विदेशों में अभी भी मजबूत बोले जा रहे है, जिसे ध्यान में रखते हुए लंबी मंदी के आसार कम है। कॉमेक्स सोना ऊपर में 1932 तथा नीचे में 1908 डॉलर प्रति औंस और चांदी ऊपर में 22.72 व नीचे में 22.47 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार हुआ।

इंदौर में सोना-चांदी के बंद भाव

सोना कैडबरी रवा नकद में 60750 रुपये, सोना (आरटीजीएस) 60550 रुपये तथा सोना (91.60 कैरेट) 55965 रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। शनिवार को सोना 61300 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी चौरसा 72200 रुपये, चांदी टंच 72400 रुपये तथा चांदी चौरसा (आरटीजीएस) 72200 रुपये प्रति किलो बोली गई। शनिवार को चांदी 72450 रुपये पर बंद हुई थी।

उज्जैन सराफा बाजार में सोना-चांदी के दाम

सोना स्टैंडर्ड 61150 रुपये तथा सोना रवा 61050 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव रहे। वहीं, चांदी पाट 72700 रुपये तथा चांदी टंच 72600 रुपये प्रति किलो बोली गई। सिक्का 800 रुपये प्रति नग रहा।

रतलाम सराफा बाजार में सोना-चांदी के दाम

सोना स्टैंडर्ड 60600 रुपये तथा सोना रवा 60550 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव रहे। वहीं, चांदी चौरसा 72500 रुपये तथा चांदी टंच 72600 रुपये प्रति किलो बोली गई।

Related Articles

Back to top button