ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
खेल

इंग्लैंड की हार से जो रूट निराश, कप्तानी से हटने के बारे दिया बड़ा बयान

मैनचेस्टर : इंग्लैंड के कप्तान जोए रूट ने कहा है कि आस्ट्रेलिया से एशेज गंवाने के बाद भी उनका मन अपने पद से हटने का नहीं है और टेस्ट कप्तान के तौर पर काम करना जारी रखना चाहते हैं। वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो ने रूट के हवाले से लिखा है, ‘‘मैं निश्चित तौर पर कप्तान के तौर बने रहना चाहता हूं। मुझे टेस्ट टीम की कप्तानी करने का अच्छा मौका मिला है और मैं ऐसा करना जारी रखूंगा। मैं सर्वश्रेष्ठ देने के लिए कड़ी मेहनत करूंगा।’’ रूट हार से निराश हैं, लेकिन उन्होंने कहा है कि इस मैच के अंतिम दिन इंग्लैंड ने जो संघर्ष दिखाया है वो भविष्य के लिए प्रोत्साहन का काम करेगा। उन्होंने कहा, ‘‘एशेज हार को पचा पाना मुश्किल है। यह बेहद निराशाजनक है, लेकिन जब आप अपने आप को इस तरह की स्थिति में पाते हो तो अपनी टीम और खिलाड़ियों के बारे में काफी कुछ सीखते हो। मुझे लगता है कि सभी ने हिम्मत दिखाई।

आखिरी दिन खिलाड़ियों ने जिस तरह का खेल खेला उस पर हमें गर्व होना चाहिए।’’ रूट ने स्टीव स्मिथ के बारे बात करते हुए कहा, “टेस्ट मैचों को देखें और केवल एक ही खिलाड़ी ने अंतर पैदा किया जिसकी हमें कीमत चुकानी पड़ी। स्मिथ के अलावा हर बल्लेबाज दवाब में था। स्मिथ ने निजात पाना मुश्किल काम होगा। अंत में इस टेस्ट मैच में वही एक बड़ा फर्क रहे।” स्मिथ ने मैनचेस्टर में 211 और 86 रन की शानदार पारियां खेलीं। सीरीज में वे अब तक 134.2 के औसत से कुल 671 रन बना चुके हैं। जिसमें तीन शतक और दो हाफ सेंचुरी शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button