ब्रेकिंग
Alirajpur News: रावण दहन की अनुमति नहीं मिली तो लोगों ने निकाली रावण की अर्थी Yamuna Pollution Delhi: यमुना की सफाई पर सियासत, 43 परियोजनाओं से क्या बदलेगी तस्वीर? Chandauli News: धीना-जमानियां मार्ग पर सड़क किनारे मिले दो अज्ञात शव, जांच में जुटी पुलिस Ludhiana News: दोस्त की बर्थडे पार्टी में राहुल शर्मा का मर्डर, छाती और पीठ में लगी 2 गोली Gorakhpur News: गाय के दूध से बना चरणामृत पीने वालों में दहशत, 450 लोगों को लगा एंटी-रेबीज टीका MP Agriculture News: खेती की लागत कम कर मुनाफा बढ़ाने के खास टिप्स जबलपुर का ऐतिहासिक 'बैलेंस रॉक' खतरे में? प्राकृतिक धरोहर के पास निर्माण पर उठे सवाल बागेश्वर धाम सरकार का बड़ा ऐलान: लखनऊ से अयोध्या तक निकलेगी चौथी रथयात्रा MP News: नगरीय निकायों में करोड़ों की गड़बड़ी, मंत्री प्रतिमा बागरी ने दिए जांच के आदेश MP News: पेट्रोकेमिकल हब बनेगा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान
खेल

उमरान मलिक के फैन हुए नेता पी चिदंबरम

सनराइजर्स हैदराबाद को गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, हैदराबाद के तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने अपने प्रदर्शन से सभी फैन्स का दिल जीत लिया। उन्होंने चार ओवर के स्पेल में 25 रन देकर पांच विकेट झटके। उमरान ने जिन खिलाड़ियों को अपना शिकार बनाया, उनमें ऋद्धिमान साहा (68), शुभमन गिल (21), कप्तान हार्दिक पांड्या (10), डेविड मिलर (17) और अभिनव मनोहर (0) शामिल हैं। उमरान के फैन्स सोशल मीडिया पर इस गेंदबाज की खूब तारीफ कर रहे हैं। फैन्स की लिस्ट में कांग्रेस के दिग्गज नेता शशि थरूर के बाद अब पी चिदंबरम भी शामिल हो गए हैं। चिदंबरम ने सोशल मीडिया हैंडल ट्विटर पर पोस्ट कर उमरान की जमकर तारीफ की। उन्होंने लिखा- उमरान मलिक नाम का तूफान अपने सामने आने वाली हर चीज को तबाह कर रहा है। चिदंबरम ने लिखा- उमरान की गति और आक्रामकत मंत्रमुग्ध कर देने वाली है। गुजरात के खिलाफ उनका प्रदर्शन देखने के बाद इसमें कोई शक नहीं है कि वह इस सीजन की सबसे बड़ी खोज हैं। बीसीसीआई को उमरान के लिए एक खास कोच नियुक्त करना चाहिए और उन्हें भारतीय टीम में जगह दी जानी चाहिए।

Related Articles

Back to top button