ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ के तीन शहरों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी दबिश: रायपुर, भिलाई और धमतरी के कई ठिकानों... छत्तीसगढ़ में मौसम का विहंगम मिजाज: उत्तरी अंचल में बढ़ी ठंड की ठिठुरन, अंबिकापुर का पारा लुढ़ककर 9.... 26/11 के मुंबई हमले में आतंकियों से लोहा लेने वाले जांबाज अधिकारी संदीप खिरटकर अब रायपुर में संभाल र... कोरबा में धान खरीदी के दौरान हाथियों की आमद से बढ़ी चिंता: वनांचल के दो दर्जन से अधिक उपार्जन केंद्र... रायपुर के छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक में नकली नोट जमा करने पहुंची महिला: गिनती के दौरान पकड़े गए 50 रुपय... कस्टम मिलिंग का धान डकारने वाले मिलरों पर प्रशासन का सख्त एक्शन: खाद्य विभाग ने दो राइस मिलों को किय... छत्तीसगढ़ में मौसम का अनोखा मिजाज: उत्तर में कड़ाके की ठंड ने दी दस्तक, तो दक्षिण में अब भी बनी हुई ... बिलासपुर में मेडिकल पीजी एडमिशन के नाम पर करोड़ों की ठगी: मेडिकल माफिया ने दो डॉक्टरों से ऐंठे 2.74 ... रायपुर कलेक्ट्रेट के पास सुलभ शौचालय में खूनी संघर्ष: गाली देने से मना करने पर केयरटेकर के साथ मारपी... रायपुर में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और गर्भपात कराने का सनसनीखेज मामला: पुलिस ने एनआईटी के पूर्व छ...
मनोरंजन

अभिनेता सलीम घोष का हार्ट अटैक से हुआ निधन

बॉलीवुड, दक्षिण भारतीय और अंग्रेजी फिल्मों में अभिनय करने वाले, टेलीविजन और फिल्म अभिनेता सलीम घोष का गुरुवार को मुंबई में कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन हो गया। उनकी पत्नी अनीता और बेटे अरयामा के अनुसार, 70 वर्षीय सलीम घोष को बुधवार देर रात वर्सोवा के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ।

चेन्नई में जन्मे और वहीं शिक्षित हुए, घोष ने बाद में एफटीआईआई, पुणे से स्नातक किया, और फिर सिनेमाघरों में उतर गए। वह एक मार्शल आर्ट विशेषज्ञ भी थे। भारत एक खोज, वागले की दुनिया, ये जो है जिंदगी, और सुबह में अपनी भूमिकाओं के लिए जाने जाने वाले, सलीम घोष ने बॉलीवुड और दक्षिण भारत में समान लोकप्रियता हासिल की। उन्होंने साल 1978 में फिल्म स्वर्ग नर्क के साथ अपने अभिनय की शुरुआत की। इसके बाद कुछ सबसे बड़े सितारों और बैनरों के साथ भी कई फिल्मों में नजर आए। डीडी पर आने वाला ‘सीरियल भारत एक खोज’ इनमें सबसे अहम था। इस शो से उन्हें घर-घर में पहचान मिली थी।

Related Articles

Back to top button