ब्रेकिंग
Ayodhya Ram Mandir Controversy: 'राम मंदिर कर्मचारियों की हो CDR जांच', अखिलेश यादव बोले- 99% लोग BJ... Old Delhi Redevelopment: 'शाहजहानाबाद पुनर्विकास निगम' का बदला नाम, अब 'इंद्रप्रस्थ विरासत पुनर्विका... Datia By-Election: दतिया में ASP के दामोदर यादव ने भरा नामांकन, क्षत्रिय समाज ने किया BJP का समर्थन Datia By-Election: नरोत्तम मिश्रा ने उपचुनाव से पहले दिखाई ताकत, सैकड़ों महिलाओं-युवाओं को दिलाई BJP... Chhattisgarh Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 15 इंस्पेक्टर और 1 SI का तबादला, आदेश जार... Rajasthan Oil Production: बाड़मेर में खोदे जाएंगे 1000 नए तेल कुएं, 3 लाख बैरल प्रतिदिन क्रूड ऑयल उत... Yamuna Jal Pariyojana: शेखावाटी के लिए खुशखबरी! सीकर में खुलेंगे 3 नए कार्यालय, 46 पदों को भी मंजूरी Pakistan Water Crisis: पानी के लिए भारत पर आरोप लगाने वाले पाकिस्तान की खुली पोल, खुद की गलती से जल ... Haryana Super 100 Scheme: नायब सरकार ने बढ़ाईं 100 सीटें, 9 जुलाई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया PM Modi in Melbourne: मेलबर्न में गूंजा 'भारत माता की जय', पीएम मोदी ने किया 'ऑपरेशन सिंदूर' का जिक्...
छत्तीसगढ़

अनशन पर बैठे युवक को डाक्टर ने वार्ड से निकाला

बिलासपुर। आमरण अनशन बैठे जांजगीर-चांपा जिला के युवक को तबीयत बिगड़ने पर पुलिस ने बुधवार को सिम्स में भर्ती कराया। रात में उसने इलाज करवाने से मना कर दिया। इस पर डाक्टरों ने उसे वार्ड से बाहर निकाल दिया। इसके बाद युवक ने पुलिस चौकी के सामने बैठक कक्ष के पास अनशन जारी रखा।जांजगीर-चांपा के बलौदा थाना की ग्राम पंचायत अंगारखार छिताली निवासी महेंद्र कुमार कुर्मी भ्रष्टाचार के मामले में गांव के सरपंच, सचिव और रोजगार सहायकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर गांव में अनशन कर रहे थे।

इस दौरान तबीयत बिगड़ने पर बीते बुधवार को जांजगीर पुलिस ने महेंद्र को सिम्स में भर्ती कराया। लेकिन उन्होंने इलाज करवाने से मना कर दिया। डाक्टरों ने समझाइश दी, लेकिन नहीं माने। रात को डाक्टरों ने उन्हें वार्ड से बाहर निकाल दिया। उनके बेड में दूसरा मरीज को शिफ्ट कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button