ब्रेकिंग
कवर्धा में नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़: ₹12.50 लाख के जाली नोट, टाटा पंच EV कार और प्रिंटर के साथ 3 ग... पचमढ़ी नागद्वारी मेले में दो दिन में पहुंचे 2 लाख श्रद्धालु: अव्यवस्थाओं से आक्रोशित भीड़ का हंगामा,... छतरपुर में सनसनी: मशहूर व्यापारी के इंजीनियर बेटे की रेलवे ट्रैक किनारे मिली संदिग्ध लाश, वर्क फ्रॉम... बुरहानपुर में 'वेस्ट से बेस्ट' की अनूठी मिसाल, केले के तनों से महिलाओं ने बनाईं ईको-फ्रेंडली राखियां विदिशा में बेतवा नदी के उफान से बिगड़े हालात, चरणतीर्थ घाट डूबा; शिव मंदिर में फंसे 3 बेजुबान जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग को मिली ऐतिहासिक सफलता, नई थेरेपी से एड्स पीड़ित माताओं के 13 बच्चे बने ए... ग्वालियर के श्मशान घाटों में खत्म होगी मनमानी: अब तय रेट पर मिलेंगे कंडे और लकड़ी, नगर निगम का बड़ा ... मध्य प्रदेश में लगेगा नेशनल सोयाबीन रिसर्च इंस्टीट्यूट, भोपाल-विदिशा मार्ग होगा 4-लेन; MP कैबिनेट के... भोपाल में 'हर घर तिरंगा' अभियान की भव्य तैयारी: कोलार से बैरागढ़ तक निकलेगी तिरंगा यात्रा, प्रशासन न... रतलाम में 24 घंटे में ढाई इंच बारिश: फसलों को मिला संजीवनी बूस्टर, जिला अस्पताल के वार्डों में टपका ...
हरियाणा

Haryana Super 100 Scheme: नायब सरकार ने बढ़ाईं 100 सीटें, 9 जुलाई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

चंडीगढ़: हरियाणा प्रदेश के होनहार विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के लिए ‘सुपर-100’ (Super-100) एक बेहतरीन मंच साबित हो रहा है। नायब सरकार ने इस कार्यक्रम के प्रति विद्यार्थियों के बढ़ते रुझान को देखते हुए इसका दायरा बढ़ाने का फैसला लिया है। अब इस योजना के तहत 100 अतिरिक्त सीटों पर नए दाखिले होंगे, जिसकी आवेदन प्रक्रिया 9 जुलाई (गुरुवार) से शुरू हो गई है। शिक्षा निदेशालय की ओर से सुपर-100 की इन नई 100 सीटों पर दाखिले का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है।

सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को दिए गए निर्देश

शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को सुपर-100 के लिए होनहार विद्यार्थियों का पंजीकरण कराने के सख्त निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही प्रवेश परीक्षा और कक्षाएं शुरू होने के कार्यक्रम के बारे में भी विस्तार से अवगत कराया गया है। सरकार का मानना है कि सुपर-100 कार्यक्रम के विस्तार से आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आईआईटी-जेईई (IIT-JEE), नीट (NEET) सहित अन्य राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की गुणवत्तापूर्ण तैयारी का शानदार अवसर मिलेगा।

9 जुलाई से आवेदन शुरू, जानें परीक्षा का पूरा शेड्यूल

शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया 9 जुलाई से शुरू होगी और अभ्यर्थी 12 जुलाई से अपने प्रवेश पत्र (Admit Card) डाउनलोड कर सकेंगे। चयन प्रक्रिया दो चरणों में आयोजित की जाएगी:

  • पहला चरण: पहले स्तर की प्रवेश परीक्षा 14 जुलाई को आयोजित की जाएगी, जिसका परिणाम 17 जुलाई को घोषित होगा।

  • दूसरा चरण: पहले चरण में सफल अभ्यर्थी 19 जुलाई को होने वाली दूसरे स्तर की परीक्षा में शामिल होंगे।

  • परिणाम और कक्षाएं: दूसरे चरण का परिणाम 23 जुलाई को जारी किया जाएगा और चयनित विद्यार्थियों की कक्षाएं 25 जुलाई से शुरू कर दी जाएंगी।

बजट 2026-27 में हुई थी घोषणा, अब कुल 600 सीटें

बता दें कि अब इन नई 100 सीटों के जुड़ने के साथ ही सुपर-100 में कुल सीटों की संख्या 500 से बढ़कर 600 हो गई है। प्रदेश में कुरुक्षेत्र जिले के बारना गांव में सुपर-100 में चयनित विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क तैयारी कराई जाती है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने वर्ष 2026-27 के बजट में सुपर-100 कार्यक्रम के तहत 100 अतिरिक्त सीटें बढ़ाने की अहम घोषणा की थी। इसी घोषणा को अमलीजामा पहनाते हुए शिक्षा विभाग ने दाखिले का यह शेड्यूल जारी किया है।

स्कूल मुखियाओं को अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश

शिक्षा निदेशालय ने जिला शिक्षा अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने जिलों के सभी सरकारी विद्यालयों तक इस सूचना का प्रसारण करें। साथ ही, स्कूल मुखियाओं को यह हिदायत दी जाए कि पात्र विद्यार्थियों की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित की जाए। इसका उद्देश्य यह है कि कोई भी योग्य छात्र इस सुनहरे अवसर से वंचित न रहे और अतिरिक्त सीटों के जरिए अधिक से अधिक संख्या में मेधावी विद्यार्थियों को सुपर-100 की इस महत्वाकांक्षी योजना का सीधा लाभ मिल सके।

Related Articles

Back to top button