ब्रेकिंग
India Maritime Strategy: इंडो-पैसिफिक में भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम, AIME-2026 से मजबूत हुआ समुद्री ... INDIA Alliance Protest: EVM और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप, खरगे बोले- 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक... महात्मा गांधी जयंती पर राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: आंदोलनों को एकजुट करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘सत... ईटानगर में ABVP की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक संपन्न: छात्र हितों और आगामी रणनीतियों पर हुआ गहन मंथन Vrindavan News: रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत से गरमाया माहौल, प्रेमानंद महाराज के दूसरे आश्रम में ... Dhanbad News: गैंगस्टर फहीम खान के घर 2004 में हुई अंधाधुंध फायरिंग मामले में 3 दोषियों को सजा, बॉडी... Bulandshahr Crime News: 4 महीने पहले हुआ था निकाह, पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या; आरोपी फरार Okhla Landfill Site Visit: सीएम रेखा गुप्ता ने ओखला लैंडफिल साइट का किया निरीक्षण, 100 एकड़ जमीन कूड... AIIMS Delhi: उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने AIIMS छात्रों से की 'कॉफी पर चर्चा', सुरक्षा और मेडिकल श... नासिक फैमिली कोर्ट से आरोपी निदा खान को वारंट: पति की तलाक याचिका पर 16 अक्टूबर को पेशी के निर्देश
व्यापार

17 मई को पता चलेगा कितना बनेगा पैसा! निवेश से पहले जानिए आपके काम की 10 जरूरी बातें

LIC IPO: भारत सरकार ने रिटेल और एलिजिबल कर्मचारियों के लिए ₹45 प्रति इक्विटी शेयर और पॉलिसी धारकों के लिए ₹60 प्रति इक्विटी शेयर की छूट का ऐलान किया है.

LIC IPO: भारतीय जीवन बीमा निगम (Life insurance corporation of India) का पब्लिक इश्यू ऑफर (IPO) अगले महीने प्राइमेरी मार्केट में उतरने जा रहा है. BSE की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, LIC IPO Subscription 4 मई 2022 को खुलेगा और यह 9 मई 2022 तक बोली के लिए खुला रहेगा. भारत सरकार (Modi Government IPO) ने LIC IPO का प्राइस बैंड ₹902 से 949 रुपए प्रति शेयर तय किया है.

रिटेल इन्वेस्टर्स और पॉलिसीहोल्डर्स में बढ़ी दिलचस्पी

भारत सरकार ने रिटेल और एलिजिबल कर्मचारियों के लिए ₹45 प्रति इक्विटी शेयर और पॉलिसी धारकों के लिए ₹60 प्रति इक्विटी शेयर की छूट का ऐलान किया है. LIC IPO को लेकर अभी से चर्चा शुरू हो चुकी है. उसके प्राइस को लेकर रिटेल इन्वेस्टर्स और पॉलिसीहोल्डर्स की दिलचस्पी दिखाई दे रही है. शेयर की कीमत ग्रे मार्केट में भी ट्रेंड करने लगी है. बाजार के जानकारों के मुताबिक, LIC के शेयर पर ₹20 का प्रीमियम मिलने का अनुमान है.

LIC IPO details in 10 points

1. LIC IPO Price Band: भारत सरकार ने एलआईसी आईपीओ का प्राइस बैंड ₹902-949 प्रति इक्विटी शेयर तय किया है.

2. LIC IPO date for subscription: देश का सबसे बड़ा IPO 4 मई 2022 को खुलेगा और यह 9 मई 2022 तक बोली लगाने के लिए खुला रहेगा.

3. Discount for LIC policyholders: भारत सरकार ने LIC पॉलिसी रखने वाले निवेशकों के लिए 60 रुपए प्रति इक्विटी शेयर छूट का ऐलान किया है. हालांकि, केवल वही एलआईसी पॉलिसीधारक इस छूट के लिए पात्र होंगे, जिन्होंने 13 अप्रैल 2022 को या उससे पहले अपनी पॉलिसी खरीदी थी, जिस दिन LIC ने SEBI में अपना DRHP दाखिल किया था.

4. Discount for LIC employees: भारत सरकार ने IPO में आवेदन करने वाले LIC कर्मचारियों को 45 रुपए प्रति इक्विटी शेयर छूट का ऐलान किया है.

5. LIC IPO Size: भारत सरकार अपने IPO ऑफर से ₹ ​​21,008 जुटाना चाहती है. जो पूरी तरह से 100 फीसदी OFS (ऑफर फॉर सेल) है.

6. LIC IPO Lot Size: निवेशक आईपीओ के लिए लॉट में आवेदन कर सकता है. IPO के एक लॉट में 15 LIC Shares शामिल हैं.

7. LIC IPO application limit: निवेशक एलआईसी आईपीओ में न्यूनतम एक लॉट साइज के लिए आवेदन कर सकते हैं. अधिकतम 14 लॉट के लिए आवेदन करने की अनुमति है.

8. LIC IPO Ling: पब्लिक इश्यू NSE और BSE दोनों पर लिस्ट होगा और पब्लिक इश्यू की संभावित लिस्टिंग की तारीख 17 मई 2022 है.

9. LIC IPO regrar: केफिन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड को LIC IPO के आधिकारिक रजिस्ट्रार के रूप में नियुक्त किया गया है.

10. LIC IPO GMP: एलआईसी के शेयर ग्रे मार्केट में ₹20-25 के प्रीमियम पर कारोबार कर रहे हैं. इसका मतलब साफ है कि ग्रे मार्केट में एलआईसी आईपीओ की लिस्टिंग करीब ₹970 के आसपास होने की उम्मीद है. लिस्टिंग पर करीब 5 फीसदी का मुनाफा मिलने की उम्मीद दिख रही है.

Related Articles

Back to top button