ब्रेकिंग
एशियाई पैरा खेलों में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले भारतीय खिलाड़ियों से मिले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद... कोलकाता का एसआरएफटीआई संस्थान 11 दिसंबर तक बंद, छात्रों और प्रशासन के बीच तनाव के बाद बड़ा फैसला सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा मामला, दिल्ली पुलिस ने अदालत में दाखिल की चार्जशीट— 6 लोगों को बनाया गया ... एनआईए की अपील पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सचिन वाझे की जमानत हुई रद्द यूपी की वोटर लिस्ट में 2.4 करोड़ मतदाताओं का बड़ा अंतर, विधानसभा और पंचायत सूची में भारी विरोधाभास बिहार के दरभंगा में बदमाशों की गोली से ASI घायल, गश्ती के दौरान उजान गांव के पास हुआ हमला हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में 11,320 फीट की ऊंचाई पर बसा है बेहद खूबसूरत और शांत गांव चित्रकुल, ... रणबीर-यश की 'रामायण' में रावण के एक सिंहासन को बनाने में खर्च हुए 1 करोड़ रुपये, जानिए दिलचस्प बातें सिनेमाघरों में रिलीज हुई रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की महात्वाकांक्षी फिल्म 'रामायण', रिलीज से पहल... यूरोप में बम की झूठी धमकियों से मचा हड़कंप, एक हफ्ते में दूसरी बार 12 से ज्यादा विमानों का बदला गया ...
लाइफ स्टाइल

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया में विभिन्न पदों पर निकली वैकेंसी

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया  विभिन्न पदों पर जॉब का मौका दे रहा है। इसके अनुसार, जनरल मैनेजर टेक्निकल, डिप्टी जनरल मैनेजर टेक्निकल, मैनेजर टेक्निकल के पदों पर वैकेंसी निकाली है। इसके तहत, जो भी उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन के योग्य और इच्छुक है, वे अप्लाई कर सकते हैं। उम्मीदवार पदों के लिए निर्धारित की योग्यता रखते हों, क्योंकि ऐसा नहीं होने पर उनके एप्लीकेशन फॉर्म को स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसके अलावा, इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट nhai.gov.in पर जाकर लॉगइन करना होगा। वहीं इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 2 मई, 2022 तक है। लास्ट डेट बीतने के बाद कोई भी एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार्य नहीं होंगे।

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, कुल 80 पदों पर भर्तियां होनी हैं। इनमें जनरल मैनेजर टेक्निकल के 23, डिप्टी जनरल मैनेजर टेक्निकल के 26 और मैनेजर टेक्निकल के 31 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। उम्मीदवार एक और बात का ध्यान रखें कि नोटिफिकेशन को अच्छी तरह पढ़ने के बाद अप्लाई करें, क्योंकि फॉर्म में अगर कोई गड़बड़ी पाई जाती है तो फिर आवेदन पत्र रिजेक्ट कर दिया जाएगा। इसलिए इस बात का ध्यान रखें।

अभ्यर्थी ध्यान दें कि भरे हुए आवेदन पत्र को अन्य दस्तावेजों के साथ आवेदन पत्र को अंतिम तिथि से पहले डीजीएम (एचआर एंड एडमिन) -आईए / आईबी, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण प्लॉट नंबर G5- और 6, सेक्टर -10, द्वारका, नई दिल्ली -110075 पर भेजना होगा।

Related Articles

Back to top button