ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
उत्तरप्रदेश

जनता के जख्मों पर नमक न छिड़कें प्रधानमंत्री-तिवारी

लखनऊ । केन्द्रीय कांग्रेस वर्किग कमेटी के सदस्य एवं उत्तर प्रदेश आउटरीच एण्ड को-आर्डिनेशन कमेटी के प्रभारी प्रमोद तिवारी ने कहा है कि प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश सरकारों से यह अनुरोध करना कि वे पेट्रोल और डीजल से टैक्स की दर घटायें। यह वैसा ही है जैसे ‘‘पर उपदेश कुशल बहुतेरे’’, क्योंकि स्वयं ‘‘मोदी सरकार’’ जब से सत्ता में आई है, केन्द्रीय उत्पादन कर कई गुना अधिक बढ़ा दिया है, और जब अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत बहुत कम थी तो उस समय भी पेट्रोल और डीजल के दाम कम नहीं किये गये। और इस तरह 25 से 30 लाख करोड़ रुपये कम्पनियों को कमाने की छूट दी, तथा जनता की गाढ़ी कमाई को जनता की जेब से निकालकर दो-चार पंूॅूजीपतियों की तिजोरी में पहंॅुचाने का खुलकर लूट किया। और आज वे प्रदेश सरकारों को उपदेश दे रहे हैं जिन्हें स्वयं अपने राज्य के जरूरी खर्चे पूरे करने के लिये इक्साईज जैसे टैक्सों पर निर्भर रहना पड़ता है। कांग्रेस नेता तिवारी ने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया है कि मेहरबानी करके जनता के जख्मों पर नमक न छिड़कें, और वर्ष 2014 में जो केन्द्रीय उत्पादन कर था उसे बहाल करें।

Related Articles

Back to top button