ब्रेकिंग
Gariaband Crime News: गरियाबंद में गांजा तस्करी का अनोखा मामला, मां-बेटे को 18 किलो गांजे के साथ पुल... Thane District News: आदिवासी आश्रम स्कूल के छात्र की मौत पर आक्रोश, परिजनों और संगठनों ने किया प्रदर... Durg Police Action: ठाणे के अपार्टमेंट में चल रहा था रेड्डी अन्ना और फेयरप्ले ऐप का खेल, छत्तीसगढ़ प... Balrampur Development News: डिप्टी सीएम अरुण साव ने 157 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भ... Balrampur News: विजयनगर स्कूल में मधुमक्खियों के हमले से घायल 12 बच्चों के लिए 3 लाख रुपये की सहायता... Magarlod Police Action: मेघा गांव में पेट्रोल पंप और बाइक फूंकने वाला आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में हुआ... Dhamtari Extortion Case: नहरनाका चौक पर वाहनों को रोककर पैसे लेने का मामला, खनिज अधिकारी ने दिए जांच... Bilaspur Crime News: गरबा ड्रेस पहनकर सिगरेट पीने और पिस्तौल दिखाने वाली युवतियों समेत 9 आरोपी गिरफ्... Women T20 Series Raipur: रायपुर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच, जानिए टिकट दरें, श्रेणियां और प... Mahasamund Crime News: ऑपरेशन निश्चय के तहत महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.80 करोड़ का गांजा जब्...
देश

क्रेडिट कार्ड के कर्ज में फंस गए हैं आप! अपनाएं ये टिप्स

Credit Card Tips: क्रेडिट कार्ड पर बहुत ज्यादा ब्याज दर लगता है. ऐसे में बिल चुकाना उनके लिए बहुत मुश्किल भरा हो सकता है.

Credit Card Debt: बदलते समय के साथ बैंकिंग में भी कई बड़े बदलाव हुए हैं. क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड का इस्तेमाल पिछले कुछ सालों में तेजी से बढ़ा है. क्रेडिट कार्ड के जरिए लोग पहले शॉपिंग करते हैं और फिर कर्ज के बोझ तले दब जाते हैं. कई बार लोग क्रेडिट कार्ड (Credit Card) का इतना ज्यादा इस्तेमाल कर लेते हैं कि उसका बिल चुकाने में असमर्थ हो जाते हैं. क्रेडिट कार्ड का पेमेंट समय पर न करने पर सबसे बड़ा नुकसान यह होता है कि हमारा क्रेडिट स्कोर (Credit Score) खराब हो जाता है. क्रेडिट स्कोर खराब होने के बाद आगे हमें कहीं भी लोन लेने में परेशानी होती है.

क्रेडिट कार्ड बिल न चुकाने की स्थिति में ग्राहकों को भारी जुर्माना भी देना पड़ सकता है. ज्यादातर क्रेडिट कार्ड कंपनी ग्राहकों से बिल न चुकाने की स्थिति में करीब 40 प्रतिशत तक सालाना जुर्माना लेती है. ऐसे में यह एक कर्ज के जाल की तरह हो जाता है जिसमें ग्राहक फंसता ही जाता है. अगर आप भी क्रेडिट कार्ड के कर्ज के जाल में फंस गए हैं और इससे निकालना चाहते हैं तो हम आपको इस परेशानी से निकलने का रास्ता बताने वाले हैं. तो चलिए जानते हैं इस बारे में-

बिल को EMI में बदलेंअगर आप क्रेडिट कार्ड के कर्ज के जाल में फंस गए हैं तो सबसे पहले अपनी कुल राशि को ईएमआई (EMI) में बदलें. एक साथ बड़ी राशि को जमा करने में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में आप अपने कुल जमा करने वाली राशि EMI में बदलें. इससे आपको इससे देने में आसानी रहेगी. बहुत से बैंक बड़ी क्रेडिट कार्ड की राशि को छोटे हिस्सों में बांट देते हैं. इससे ग्राहकों को बिल चुकाने में आसानी होती है. साथ ही इस पर ब्याज भी कम लगता है.

दूसरे बैंक में क्रेडिट कार्ड बिल ट्रांसफर करेंज्यादातर लोगों के साथ यह दिक्कत होती है कि क्रेडिट कार्ड पर बहुत ज्यादा ब्याज लगता है. ऐसे में बिल चुकाना उनके लिए बहुत मुश्किल भरा हो सकता है. ऐसे में आप अपने क्रेडिट कार्ड बिल को कम ब्याज दर वाली कंपनी में ट्रांसफर कर सकते है. कई बार बहुत सी कंपनियां किसी पुराने क्रेडिट कार्ड के बिल को ट्रांसफर करने की सुविधा देती है. ऐसे में आप पुराने कंपनी के लगने वाले अतिरिक्त ब्याज से बच सकती है. लेकिन,किसी नई कंपनी में में क्रेडिट कार्ड बिल ट्रांसफर करने से पहले उसके चार्ज और फीस के बारे में सही तरीके से जरूर पता कर लें.

कम ब्याज दर पर पर्सनल लोन ले सकते हैंआप क्रेडिट कार्ड के कर्ज से निकलने के लिए पर्सनल लोन का ऑप्शन चुन सकते हैं. ज्यादा पर्सनल लोन करीब 11 प्रतिशत होता है. वहीं ज्यादातर क्रेडिट कार्ड का बिल न चुकाने की स्थिति में आपको इस पर करीब 40 प्रतिशत का ब्याज दर देना पड़ता है. ऐसे में आप सबसे पहले पर्सनल लोन लेकर पहले बिल चुका लें. इसके बाद पर्सनल लोन धीरे-धीरे चुकाए.

Related Articles

Back to top button