ब्रेकिंग
Gariaband Crime News: गरियाबंद में गांजा तस्करी का अनोखा मामला, मां-बेटे को 18 किलो गांजे के साथ पुल... Thane District News: आदिवासी आश्रम स्कूल के छात्र की मौत पर आक्रोश, परिजनों और संगठनों ने किया प्रदर... Durg Police Action: ठाणे के अपार्टमेंट में चल रहा था रेड्डी अन्ना और फेयरप्ले ऐप का खेल, छत्तीसगढ़ प... Balrampur Development News: डिप्टी सीएम अरुण साव ने 157 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भ... Balrampur News: विजयनगर स्कूल में मधुमक्खियों के हमले से घायल 12 बच्चों के लिए 3 लाख रुपये की सहायता... Magarlod Police Action: मेघा गांव में पेट्रोल पंप और बाइक फूंकने वाला आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में हुआ... Dhamtari Extortion Case: नहरनाका चौक पर वाहनों को रोककर पैसे लेने का मामला, खनिज अधिकारी ने दिए जांच... Bilaspur Crime News: गरबा ड्रेस पहनकर सिगरेट पीने और पिस्तौल दिखाने वाली युवतियों समेत 9 आरोपी गिरफ्... Women T20 Series Raipur: रायपुर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच, जानिए टिकट दरें, श्रेणियां और प... Mahasamund Crime News: ऑपरेशन निश्चय के तहत महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.80 करोड़ का गांजा जब्...
व्यापार

त‍िरुपत‍ि बालाजी के भक्‍तों को रेलवे का तोहफा, इतने ट्र‍िप लगाएगी ये स्पेशल ट्रेन

Indian Railways: उत्‍तर पश्‍च‍िम रेलवे (North Western Railway) की ओर से उन श्रद्धालु यात्र‍ियों के ल‍िए बड़ी राहत दी है जोक‍ि बालाजी जयपुर और त‍िरुपत‍ि बालाजी के दर्शनों के ल‍िए जाना चाहते हैं. इन यात्र‍ियों की सुव‍िधा के ल‍िए अब रेलवे ने ढेहर का बालाजी (जयपुर)-तिरुपति-ढेहर का बालाजी (जयपुर) स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में विस्तार देने का न‍िर्णय ल‍िया है. इस फैसले से अब बालाजी के भक्‍तों का रेल से आवागमन करना और आसान रहेगा.

नई द‍िल्‍ली. उत्‍तर पश्‍च‍िम रेलवे (North Western Railway) की ओर से उन श्रद्धालु यात्र‍ियों के ल‍िए बड़ी राहत दी है जोक‍ि बालाजी जयपुर (Dehar ka Balaji Jaipur) और त‍िरुपत‍ि बालाजी (Tirupati Balaji) के दर्शनों के ल‍िए जाना चाहते हैं. इन यात्र‍ियों की सुव‍िधा के ल‍िए अब रेलवे ने ढेहर का बालाजी (जयपुर)-तिरुपति-ढेहर का बालाजी (जयपुर) स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में विस्तार देने का न‍िर्णय ल‍िया है. इस फैसले से अब बालाजी के भक्‍तों का रेल से आवागमन करना और आसान रहेगा.

इस बीच देखा जाए तो रेलवे की ओर से ढेहर का बालाजी (जयपुर)-तिरुपति के बीच संचाल‍ित ट्रेन की अवध‍ि बढ़ाने की मांग की जा रही थी. यात्रियों की मांग के चलते अब उत्‍तर पश्‍च‍िम रेलवे ने ढेहर का बालाजी (जयपुर)-तिरुपति-ढेहर का बालाजी (जयपुर) स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में दोनों द‍िशाओं में आगे भी विस्तार देने का न‍िर्णय ल‍िया है.

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के मुताब‍िक ट्रेन संख्या 09715, ढेहर का बालाजी (जयपुर)-तिरुपति स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में दिनांक 07.05.2022 से 14.05.2022 (02 ट्रिप) का विस्तार किया जा रहा है. इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09716, तिरुपति-ढेहर का बालाजी (जयपुर) स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में दिनांक 10.05.2022 से 17.05.2022 (02 ट्रिप) का विस्तार किया जा रहा है. रेलवे ने साफ क‍िया है क‍ि अवध‍ि व‍िस्‍तार होने के बाद इसकी समय-सारणी एवं ठहराव पूर्ववत ही रहेंगे.

Related Articles

Back to top button