ब्रेकिंग
Gariaband Crime News: गरियाबंद में गांजा तस्करी का अनोखा मामला, मां-बेटे को 18 किलो गांजे के साथ पुल... Thane District News: आदिवासी आश्रम स्कूल के छात्र की मौत पर आक्रोश, परिजनों और संगठनों ने किया प्रदर... Durg Police Action: ठाणे के अपार्टमेंट में चल रहा था रेड्डी अन्ना और फेयरप्ले ऐप का खेल, छत्तीसगढ़ प... Balrampur Development News: डिप्टी सीएम अरुण साव ने 157 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भ... Balrampur News: विजयनगर स्कूल में मधुमक्खियों के हमले से घायल 12 बच्चों के लिए 3 लाख रुपये की सहायता... Magarlod Police Action: मेघा गांव में पेट्रोल पंप और बाइक फूंकने वाला आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में हुआ... Dhamtari Extortion Case: नहरनाका चौक पर वाहनों को रोककर पैसे लेने का मामला, खनिज अधिकारी ने दिए जांच... Bilaspur Crime News: गरबा ड्रेस पहनकर सिगरेट पीने और पिस्तौल दिखाने वाली युवतियों समेत 9 आरोपी गिरफ्... Women T20 Series Raipur: रायपुर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच, जानिए टिकट दरें, श्रेणियां और प... Mahasamund Crime News: ऑपरेशन निश्चय के तहत महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.80 करोड़ का गांजा जब्...
व्यापार

बाजार ने दूसरे दिन भी दिलाई बढ़त, सेंसेक्‍स 58 हजार के करीब, निवेशक इन शेयरों पर लगा रहे दांव

भारतीय शेयर बाजार ने शुक्रवार सुबह दूसरे दिन भी तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत की. ग्‍लोबल मार्केट के पॉजिटिव संकेतों के बाद निवेशकों ने आज जमकर खरीदारी. आज के कारोबार में एफएमसीजी सेक्‍टर को छोड़कर सभी सेक्‍टर में तेजी दिख रही है.

नई दिल्‍ली. भारतीय शेयर बाजार (Stock Market) ने शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन भी बढ़त बना ली है. सेंसेक्‍स और निफ्टी ने आज उछाल के साथ कारोबार शुरू किया और ग्‍लोबल मार्केट के पॉजिटिव संकेतों से निवेशक भी जमकर खरीदारी कर रहे हैं.

सेंसेक्‍स सुबह 297 अंकों की बढ़त के साथ 57,818 पर खुला और कारोबार शुरू किया. इसी तरह, निफ्टी ने भी 84 अंकों की मजबूती के साथ 17,329 पर खुलकर ट्रेडिंग शुरू किया. निवेशकों ने आज खरीदारी का ट्रेंड बनाए रखा और सुबह 9.31 बजे सेंसेक्‍स 287 अंकों की तेजी के साथ 57,808 पर कारोबार करता दिखा. निफ्टी भी 78 अंकों की बढ़त के साथ 17,323 पर ट्रेडिंग कर रहा था.

आज इन शेयरों पर दांवनिवेशकों ने आज के कारोबार में शुरुआत से ही ONGC, Sun Pharma, Tata Steel, Grasim Industries और UPL जैसी कंपनियों के शेयरों पर दांव लगाया है. इन शेयरों में 2 फीसदी तक उछाल आया जिससे ये स्‍टॉक्‍स टॉप गेनर की सूची में पहुंच गए. Tata Consumer, Tata Motors और ONGC के शेयरों में भी आज तेजी दिख रही है. वहीं, दूसरी तरफ Axis Bank, PowerGrid, Maruti, NTPC, SBI Life, Bajaj Auto और Britannia में आज बिकवाली दिखी, जिससे ये स्‍टॉक टॉप लूजर की श्रेणी में आ गए. इन शेयरों में करीब 4 फीसदी तक गिरावट आई है.

फार्मा और रियल एस्‍टेट बने विनरसेक्‍टरवार देखें तो आज के कारोबार में फार्मा, रियल्‍टी और पीएसबी के शेयरों पर खासा जोर रहा. इसके अलावा आईटी, ऑटो, फाइनेंशियल और मेटल सेक्‍टर के स्‍टॉक्‍स ने भी बढ़त बनाई है. हालांकि, कल के कारोबार में तेजी पकड़ने वाला एफएमसीजी सेक्‍टर आज सुस्‍त दिख रहा है और निफ्टी पर सिर्फ इसी सेक्‍टर में आज गिरावट आई है.

बीएसई मिडकैप और स्‍मॉलकैप भी आज के कारोबार में 0.73 फीसदी चढ़े हैं. सबसे ज्‍यादा मुनाफा देने वाले शेयरों की बात करें तो आज श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस ने 6 फीसदी की बढ़त बनाई है. वहीं, शॉपर्स स्‍टॉप के शेयरों में आज 6 फीसदी की गिरावट दिख रही है.

एशियाई बाजार भी हरे निशान पर खुलेअमेरिका और यूरोप में तेजी का असर एशिया के ज्‍यादातर बाजारों पर दिखा और शुक्रवार सुबह हरे निशान पर कारोबार की शुरुआत हुई. सिंगापुर का स्‍टॉक एक्‍सचेंज 0.31 फीसदी की बढ़त पर कारोबार कर रहा, जबकि जापान का निक्‍केई 1.31 फीसदी का उछाल हासिल कर चुका है. दक्षिण कोरिया के कॉस्‍पी स्‍टॉक एक्‍सचेंज पर 0.79 फीसदी की बढ़त दिख रही, जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट 0.03 फीसदी की तेजी पर कारोबार कर रहा है.

Related Articles

Back to top button