ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...
छत्तीसगढ़

मजदूर दिवस पर बोरे-बासी खाने की सीएम बघेल की अपील का होटल एसोसिएशन ने किया स्वागत, कहा – अपने कर्मचारियों के लिए हम भी करेंगे व्यवस्था…

रायपुर। छत्तीसगढ़ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ने मजदूर दिवस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बोर बासी खाए जाने की अपील का स्वागत किया है. एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मई दिवस के अवसर पर अपने होटल कर्मचारियों के लिए बोरे-बासी की व्यवस्था करने की बात कही है.

छत्तीसगढ़ होटल एण्ड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष तरणजीत सिंह होरा की ओर से लिखे गए पत्र में बोरे-बासी के संबंध में निर्णय लिए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि स्थानीय खान-पान को छत्तीसगढ़िया सम्मान के साथ जोड़कर आपने हमारी संस्कृति, विरासत और परंपरा को संजोने का अद्भुत कार्य किया है.

पत्र में बताया कि बोरे-बासी खाने से न सिर्फ गर्मी और लू से राहत मिलती है, बल्कि बीपी कंट्रोल रहता है डि-हाइड्रेशन की समस्या नहीं होती है. मुख्यमंत्री की हर श्रमिक, किसान और काम करने वाली बहनों के पसीने में बासी की महक को उनकी संवेदना और मन में श्रमिकों के सम्मान को दर्शाता है.

छत्तीसगढ़ होटल एवं रेस्टोरेंट एसोसिएशन तथा छत्तीसगढ़ रेस्टोरेंट एवं कैफे एसोसिएशन मजदूर दिवस पर बोरे-बासी खाने की अपील का स्वागत किया है. इसके साथ ही 1 मई को मजदूर दिवस के अवसर पर अपने संस्थान में कार्यरत कर्मचारियों के सम्मान के लिए और उनके परिजनों के लिए बोरे बासी की व्यवस्था करने की बात कही है.

इसे भी पढ़ें : हैवानियत का काला सचः इस देश के फौजी नाबालिग बच्चियों का कर रहे रेप, 14 साल की लड़की मासूम को देगी जन्म, जानिए पूरा मामला…

Related Articles

Back to top button