ब्रेकिंग
Sagar Poisonous Liquor Case: जहरीली शराब कांड के फरार आरोपी सिद्धार्थ कुशवाहा की भाभी का शस्त्र लाइस... Palamu Police Action: मॉडिफाइड गाड़ियों से रौब दिखाने वालों पर पुलिस का शिकंजा; मेदिनीनगर में 20 वाह... Madhya Pradesh News: आगर मालवा में उफनते नाले में बही श्रद्धालुओं से भरी कार; 3 बच्चों समेत 8 लोगों ... Bhiwani Crime News: रेंज रोवर गाड़ी पर गोलीबारी के मामले में पुलिस का एक्शन, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रह... Sewa Sankalp Abhiyan Bhiwani: भिवानी की गोशालाओं में पशु स्वास्थ्य कैंप और हवन का आयोजन, लंपी बीमारी... Savita Punia and Rajinder Singh: एशियन गेम्स में चमकेंगे सिरसा के सितारे, भारतीय पुरुष और महिला हॉकी... Mayor Shyam Lal Bansal Panchkula: निगम कार्यालयों की नई बिल्डिंग और ट्रांसफर हुए 9 सेक्टर, सीएम सैनी... Haryana Urban Development: पंचकूला में सीवर सिस्टम और जल निकासी होगी दुरुस्त, सेक्टर-32 में बनेगा वर... PGT Computer Science Result Stay: एनसीटीई नियमों की अनदेखी का मामला, 12 अगस्त को घोषित परिणाम पर रोक Yamunanagar Firing Case: यमुनानगर में हाइड्रा और क्रेन ऑफिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक शख्स की मौत और ...
मनोरंजन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी फिल्म जी ले जरा

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म जी ले जरा की घोषणा के बाद से ही फैंस बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। अभिनेता और फिल्म निर्देशक फरहान अख्तर द्वारा निर्देशित इस फिल्म को खुद फरहान, जोया अख्तर और रीमा कागती ने लिखा है। इसी बीच अब इस फिल्म से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दोस्ती पर आधारित इस फिल्म को सिनेमाघरों के साथ ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज किया जाएगा।
हाल ही में सामने आई जानकारी के मुताबिक यह फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जाएगी। फिल्म जी ले जरा आलिया भट्ट, कटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा द्वारा अभिनीत एक मेगा प्रोजेक्ट है। दिल चाहता है और जिंदगी ना मिलेगी दोबारा के बाद अब लड़कियों का यह समूह रोड ट्रिप पर जाता नजर आएगा। हाल ही में अमेजन प्राइम वीडियो ने घोषणा की कि फिल्म जी ले जरा थिएटर में रिलीज होने के बाद ओटीटी पर रिलीज होगी। फिल्म अगले साल 2023 में रिलीज होने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button