ब्रेकिंग
विदेश दौरे से लौटते ही एक्शन में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रिपरिषद के साथ की साढ़े तीन घंटे से... दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा निर्देश, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने क... जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों का आतंकवाद के खिलाफ कड़ा प्रहार, इस साल अब तक विभिन्न मुठभेड़ों में 15 ... बिहार के किशनगंज में दिल दहला देने वाली वारदात, शादी से तीन दिन पहले मंगेतर की गला घोंटकर हत्या कर ख... तमिलनाडु के मदुरै में तनिष्क शोरूम में हुई करोड़ों की सनसनीखेज चोरी, यूट्यूबर और बाइक टैक्सी चालक एस... महाराष्ट्र सरकार ने अधिसूचित किए नए वेतन नियम, 5 नवंबर 2026 से पूरे राज्य में लागू हुए नए प्रावधान उत्तराखंड के रामनगर वन प्रभाग में खौफनाक वारदात, चलती बाइक पर सवार महिला को बाघ ने जबड़े में दबोचकर ... उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में दिल दहला देने वाली वारदात, प्रेमनगर थाना क्षेत्र में बोरे के अंदर ... बिहार के बेतिया में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात, सुप्रिया सिनेमा रोड स्थित सेनको गोल्ड शोरूम में 30 कर... हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में दर्दनाक सड़क हादसा, कार के 500 फीट गहरी खाई में गिरने से छह युवकों की...
मनोरंजन

अनुशासनात्मक कार्रवाई से पहले विल स्मिथ ने दिया इस्तीफा

विल स्मिथ ने 94वें ऑस्कर्स 2022 अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान होस्ट क्रिस रॉक को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया था। जिसके बाद एकेडमी उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करने वाली थी। हालांकि एकेडमी की कार्रवाई से पहले ही हॉलीवुड अभिनेता विल स्मिथ ने ऑस्कर पुरस्कार देने वाली संस्था से इस्तीफा दे दिया है। अभिनेता विल स्मिथ ने मीडिया को दिए साक्षात्कार में कहा, “मैं एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज की सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं, और बोर्ड मुझे जो भी सजा देना चाहती है, वह दे सकती है, मैं उसे स्वीकार करूंगा।”अभिनेता विल स्मिथ कहते हैं कि “94वें अकादमी पुरस्कार प्रस्तुति के दौरान मेरे द्वारा किया गया कार्य चौंकाने वाला था। जिन लोगों को मैंने चोट पहुंचाई है, उनकी सूची लंबी है और इसमें क्रिस, उनका परिवार, मेरे कई प्यारे दोस्त और प्रियजन शामिल हैं।”

Related Articles

Back to top button