ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने... दिल्ली सरकार ने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए लॉन्च की 'EHSAAS 2026' पॉलिसी, मुख्यमंत्री रेखा ग... मलेशिया के इपोह में भारत और मलेशिया की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास 'हरिमाउ शक्ति-6' शुरू, दोनो... गुटबाजी से जूझ रही पंजाब कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, राजपुरा से दो बार के विधायक हरदयाल सिंह कंबोज भा... दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को मिलेगी नई रफ्तार, डीटीसी के बेड़े में जल्द शामिल होंगी 100 नई इलेक्ट्... खरगोन के बड़वाह से भाजपा विधायक सचिन बिरला का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल, बिना अनुशंसा खनन अनुमति न द... झारखंड के सिमडेगा में कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ रची गई साजिश का पर्दाफाश, पुलिस ने एक आरोप... नोएडा के सेक्टर-50 स्थित पॉश सोसायटी में करोड़ों की चोरी का पर्दाफाश, पुलिस ने वैगनआर कार और फर्जी न... कानपुर में टैक्स चोरी के खिलाफ राज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, पान मसाला फर्म पर छापेमारी के बाद मौ... आगरा में निर्वाचन आयोग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, पांच मंडलों के आला अधिकारियों के साथ चुनावी तैयार...
देश

राज ठाकरे को औरंगाबाद में कर्फ्यू के बीच मिली रैली की अनुमति

नई दिल्ली। लाउडस्पीकर विवाद के बीच महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे को औरंगाबाद में रैली की अनुमति मिल गई है। कड़ी शर्तों के साथ 1 मई को ठाकरे को सांस्कृतिक क्रीड़ा मैदान मंडल मैदान में बैठक की इजाजत दे दी है। खास बात है कि कुछ दिन पहले ही पुलिस ने औरंगाबाद में कर्फ्यू का ऐलान किया था। ऐसे में ठाकरे की रैली पर संशय के बादल नजर आने लगे थे। औरंगाबाद पुलिस की तरफ से 9 मई तक पाबंदियां लगाई गई थी। खास बात है कि महाराष्ट्र में मनसे प्रमुख मस्जिदों पर से लाउडस्पीकर हटाने को लेकर पहले ही सरकार को अल्टीमेटम दे चुके हैं। उन्होंने कहा था कि तीन मई तक मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाए जाएं। ऐसा नहीं होने पर उन्होंने मस्जिदों के बाहर तेज आवाज में हनुमान चालीसा के पाठ की बात कही थी। 1 मई को जनसभा दोपहर 4.30 बजे से लेकर 9.45 तक आयोजित हो सकेगी और आयोजन स्थल और समय नहीं बदला जाएगा। कार्यक्रम में शामिल होने वाले नागरिक अपने आप ही अनुशासित रहेंगे। साथ ही यह भी जरूरी है कि बैठक के दौरान या बाद में किसी भी तरह के आपत्तिजनक नरेबाजी, दंगे या गलत व्यवहार न हो। कार्यक्रम में शामिल होने वाले वाहनों को पुलिस की तरफ से तय किए गए रास्तों से जाना होगा और लेन बदलने की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा शहर में प्रवेश के दौरान इन वाहनों को तय स्पीड लिमिट का पालन करना होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार्यक्रम के आयोजन  स्थल पर अधिकतम 15 हजार लोग शामिल हो सकते हैं। ऐसे में 15 हजार लोगों को ही कार्यक्रम में बुलाया जाना चाहिए। ज्यादा लोगों को आमंत्रित करने पर होने वाली असुविधा के लिए आयोजक ही जिम्मेदार होंगे। आयोजन के दौरान आर्म्स एक्ट का उल्लंघन नहीं होना चाहिए। ईवेंट के दौरान कोई भी हथियार, तलवार, विस्फोटक चीजों का प्रदर्शन नहीं होना चाहिए। मीटिंग के दौरान इस बात को सुनिश्चित किया जाना जरूरी है कि किसी व्यक्ति या समुदाय का अपमान न हो। वहीं, लाउडस्पीकर के इस्तेमाल से वायु प्रदूषण नियमों का उल्लंघन नहीं होना चाहिए। ऐसा होने पर व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 की धारा 15 के तहत 5 साल की जेल और 1 लाख रुपये जुर्माना हो सकता है। इनके अलावा भी पुलिस जांच, बैरिकेड, वाहन पार्किंग, यातायात समेत कई चीजों को लेकर नियम जारी किए गए हैं।

Related Articles

Back to top button