ब्रेकिंग
Deep Narayan Singh Yadav: सपा के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव की बढ़ी मुश्किलें, लखनऊ-झांसी में... Narmada Award Dispute: 4 राज्यों के बीच हुआ ऐतिहासिक समझौता, अमित शाह की मौजूदगी में सुलझा सालों पुर... Alliance Reality Show: कुशाल टंडन से भिड़ीं उर्फी की बहन डॉली जावेद, शो में मचा बवाल Monsoon Car Care Tips: बारिश में अपनी कार को जंग और हादसों से कैसे बचाएं? अपनाएं ये आसान टिप्स Ram Mandir Trust: SBI खातों के संचालन के लिए 3 सदस्यीय समिति गठित, बिना हस्ताक्षर नहीं निकलेगा पैसा PM Modi in Indonesia: 'भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी', इंडोनेशिया की संसद में पीएम मोदी ने पेश किया 'गंगा-म... Welcome to the Jungle Budget: 250 करोड़ नहीं, डायरेक्टर अहमद खान ने बताया फिल्म का असली बजट Ramayana Movie Rights: करण जौहर ने 250 करोड़ में खरीदे 'रामायण' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स, दिवाली पर ... Prabhas Fauzi Update: प्रभास की 'फौजी' में होगा हाई-वोल्टेज एक्शन, 10 जुलाई से शुरू होगी इंटरवल सीन ... Akshay Kumar 2016 Movies: 'एयरलिफ्ट' से 'रुस्तम' तक, जब अक्षय कुमार ने 8 महीने में दी थीं लगातार 3 स...
व्यापार

LIC से भी बड़ा IPO लॉन्च करेंगे मुकेश अंबानी, Jio की शेयर बाजार में होगी एंट्री!

कारोबारी मुकेश अंबानी की योजना में उनकी दूरसंचार फर्म रिलायंस जियो प्लेटफॉर्म (आरजेपीएल) और आरआईएल की सहायक कंपनी रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (आरआरवीएल) के लिए अलग-अलग आईपीओ शामिल हैं।

आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) में निवेश कर कमाई करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) की टेलीकॉम कंपनी जियो भी आईपीओ लॉन्च करने की तैयारी में है। हिंदू बिजनेस लाइन की रिपोर्ट में ये दावा किया गया है।

हिंदू बिजनेस लाइन की रिपोर्ट के मुताबिक उद्योगपति मुकेश अंबानी आरआईएल की अगली वार्षिक आम बैठक (एजीएम) के दौरान इस बारे में घोषणा कर सकते हैं। अंबानी की योजना में उनकी दूरसंचार फर्म रिलायंस जियो प्लेटफॉर्म (आरजेपीएल) और आरआईएल की सहायक कंपनी रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (आरआरवीएल) के लिए अलग-अलग आईपीओ शामिल हैं।

इन दोनों फर्मों के आईपीओ के माध्यम से, अंबानी 50,000 करोड़ रुपये से 75,000 करोड़ रुपये के बीच एक बड़ी राशि जुटाना चाहते हैं। इस आईपीओ बाद ये दोनों कंपनियां शेयर बाजार में लिस्ट हो जाएंगी।

ग्लोबल लिस्टिंग भी संभव: बिजनेस लाइन के सूत्रों के मुताबिक, भारत में लिस्टिंग के साथ ही दोनों कंपनियों की ग्लोबल लिस्टिंग भी हो सकती है। रिलायंस जियो को अमेरिका में नैस्डैक प्लेटफॉर्म पर भी लिस्ट किया जा सकता है। नैस्डैक, टेक कंपनियों के लिए दुनिया का सबसे बड़ा मार्केटप्लेस है।

सूत्रों ने कहा कि दिसंबर 2022 तक रिलायंस रिटेल का आईपीओ लॉन्च होगा। इसके बाद रिलायंस जियो के आईपीओ की लॉन्चिंग संभव है। आपको बता दें कि 2020 में, रिलायंस जियो ने फेसबुक और गूगल सहित 13 निवेशकों को 33 प्रतिशत हिस्सेदारी बेची।

एलआईसी से बड़ा आईपीओ: बहरहाल, रिलायंस इन दोनों कंपनियों से अनुमानित रकम जुटा लेती है तो यह भारत में अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ होगा। अभी एलआईसी का आईपीओ सबसे बड़ा माना जा रहा है। ये आईपीओ 21 हजार करोड़ का है। एलआईसी के आईपीओ की लॉन्चिंग 4 मई को होने वाली है।

Related Articles

Back to top button