ब्रेकिंग
Ayodhya Ram Mandir Controversy: 'राम मंदिर कर्मचारियों की हो CDR जांच', अखिलेश यादव बोले- 99% लोग BJ... Old Delhi Redevelopment: 'शाहजहानाबाद पुनर्विकास निगम' का बदला नाम, अब 'इंद्रप्रस्थ विरासत पुनर्विका... Datia By-Election: दतिया में ASP के दामोदर यादव ने भरा नामांकन, क्षत्रिय समाज ने किया BJP का समर्थन Datia By-Election: नरोत्तम मिश्रा ने उपचुनाव से पहले दिखाई ताकत, सैकड़ों महिलाओं-युवाओं को दिलाई BJP... Chhattisgarh Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 15 इंस्पेक्टर और 1 SI का तबादला, आदेश जार... Rajasthan Oil Production: बाड़मेर में खोदे जाएंगे 1000 नए तेल कुएं, 3 लाख बैरल प्रतिदिन क्रूड ऑयल उत... Yamuna Jal Pariyojana: शेखावाटी के लिए खुशखबरी! सीकर में खुलेंगे 3 नए कार्यालय, 46 पदों को भी मंजूरी Pakistan Water Crisis: पानी के लिए भारत पर आरोप लगाने वाले पाकिस्तान की खुली पोल, खुद की गलती से जल ... Haryana Super 100 Scheme: नायब सरकार ने बढ़ाईं 100 सीटें, 9 जुलाई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया PM Modi in Melbourne: मेलबर्न में गूंजा 'भारत माता की जय', पीएम मोदी ने किया 'ऑपरेशन सिंदूर' का जिक्...
देश

मप्र सरकार ने महिलाओं के बैंक खातों में शगुन का एक-एक रुपया डाला 10 जून को जबलपुर में मुख्य कार्यक्रम

भोपाल। लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) के अंतर्गत मध्‍य सरकार (Government of Madhya Pradesh) 10 जून को प्रदेश की एक करोड़ 25 लाख छह हजार 145 महिलाओं (बहनों) के बैंक खाते में एक-एक हजार रुपये जमा कराएगी।

दस जून को जबलपुर में मुख्‍य कार्यक्रम

मध्‍य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 10 जून को जबलपुर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में एक क्लिक पर यह राशि जमा कराएंगे। सरकार ने लाड़ली बहना योजना में पात्र एक करोड़ 15 लाख महिलाओं के बैंक खातों में शगुन के एक-एक रुपये जमा कराकर तस्दीक कर ली है कि संबंधित खातों में राशि जमा करने में कोई तकनीकी समस्या तो नहीं है। हालांकि ऐसी भी सूचना है कि कुछ महिलाओं के खाते में एक रुपये नहीं पहुंचे हैं, वे तनाव में हैं और आंगनबाड़ी केंद्रों, शहरों में वार्ड कार्यालयों के चक्कर लगा रही हैं।

एक करोड़ 25 लाख छह हजार 145 महिलाएं

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पांच मार्च को योजना की घोषणा की थी और 25 मार्च से 30 अप्रैल तक योजना के आवेदन भरे गए। एक करोड़ 25 लाख छह हजार 145 महिलाएं योजना के लिए पात्र पाई गई हैं। इनके बैंक खातों में इस माह से हर 10 तारीख को एक हजार रुपये जमा कराए जाएंगे।

80 प्रतिशत खातों में राशि पहुंच गई

महिला एवं बाल विकास विभाग के आयुक्त डा रामराव भोसले बताते हैं कि एक करोड़ 15 लाख महिलाओं के बैंक खातों में राशि डालकर देखी है, इसमें से 80 प्रतिशत खातों में राशि पहुंच गई है। शेष में राशि पहुंच रही है। दरअसल, इनमें से कुछ स्थानीय और छोटे बैंक हैं, जिनमें कई स्टेप के बाद राशि पहुंचती है। बता दें कि दो लाख महिलाओं के आवेदनों पर आपत्ति आई थी, इनमें से 26 हजार आवेदन रोके गए हैं।

लाड़ली बहना पोर्टल पर देख सकते हैं नाम

यदि आपके बैंक खाते में अब तक एक रुपये नहीं आए हैं, तो लाड़ली बहना पोर्टल पर पात्र महिलाओं की सूची में अपना नाम देख सकते हैं। इसके अलावा बैंक जाकर भी पता कर सकते हैं। सरकार के निर्देश पर रविवार को भी बैंक खुले रहे और अगले छह दिन खुले रहेंगे।

आधार नंबर डालकर भी देख सकते हैं

राशि जमा करने में आ रही समस्या के लिए बैंक कर्मचारियों से तकनीकी सहायता ली जा रही है। इसके अलावा uidi वेबसाइट पर जाकर आधार नंबर डालकर यह भी देखा जा सकता है कि जिस बैंक खाते में आप राशि आने की उम्मीद लगाए बैठे हैं, वह आधार से लिंक भी है या नहीं। डा भोसले बताते हैं कि ऐसे मामले भी सामने आ रहे हैं, जिनमें राशि पहले से आधार से लिंक खाते में जा रही है।

Related Articles

Back to top button