ब्रेकिंग
Disha Salian Case: 'मातोश्री' पहुंचे दिशा सालियान के पिता; आदित्य ठाकरे से मांगी बिना शर्त माफी और 5... Etawah Crime News: जमीन बेचने के बाद रहस्यमय परिस्थितियों में मिला शख्स का शव, पत्नी ने लगाया हत्या ... Kosi River Elephant Video: कॉर्बेट लैंडस्केप में नदी पार कर रहा था हाथियों का झुंड, उफनती धारा में ब... West Bengal By-Elections Update: ममता बनर्जी के समर्थन के बाद गिरफ्तारी पर कांग्रेस का हमला, कोर्ट न... Dalhousie Bear Rescue Operation: डलहौजी में बस स्टैंड के पास मुंह में कनस्तर फंसे भालू का रेस्क्यू, ... Sambhal Lover Couple Suicide: संभल में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल के शव, तीन महीने से था प्रेम सं... West Bengal Politics: ममता बनर्जी के समर्थन के बाद कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर बवाल, केसी वेण... Punjab AAP Campaign: सीएम भगवंत मान ने जारी किया AAP का चुनावी पैम्फलेट; रविवार से शुरू होगा घर-घर प... Team India Asian Games News: एशियन गेम्स के लिए नागोया जा रही पुरुष क्रिकेट टीम को हुई परेशानी, जानि... Bollywood Actress Karishma Tanna News: बेटे को जन्म देने के बाद डिलीवरी और मदरहुड पर बोलीं करिश्मा त...
मध्यप्रदेश

जब सीएम थे तो पीएम से दाम कम करने का कहते थे, अब पीएम हैं तो सीएम से कहते हैं,कांग्रेस सांसद दिग्विजय का पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला

भोपाल   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के मुख्यमंत्रियों को पेट्रोल-डीजल की कीमतों को कम करने के लिए वैट में छूट की अपील पर कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने हमला किया है। उन्होंने तंज कसा है कि जब मुख्यमंत्री थे तब प्रधानमंत्री से दाम कम करने का कहते थे, अब पीएम हैं तो मुख्यमंत्रियों से कहते हैं। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी की गुजरात के मुख्यमंत्री और अब प्रधानमंत्री के रूप में पेट्रोल-डीजल को लेकर की जा रही अपील पर कटाक्ष किया है। सिंह ने ट्वीट कर पीएम पर तंज कसा है। उन्होंने मोदी के मुख्यमंत्री रहते हुए प्रधानमंत्री से पेट्रोल डीजल की कीमत कम करने के लिए की जाने वाली मांग की याद दिलाई है और कहा कि आज जब वे प्रधानमंत्री हैं तो अब वे देश के मुख्यमंत्रियों से पेट्रोल डीजल के दाम कम करने के लिए कह रहे हैं। सिंह ने उनके इन बयानों पर तंज कसा है और कहा है वाह मोदीजी वाह।

कोरोना को लेकर मुख्यमंत्रियों से चर्चा में पीएम ने की थी अपील

गौरतलब है कि पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना के नए केस बढ़ने के कारण मुख्यमंत्रियों से चर्चा की थी। इसमें कोरोना को लेकर चिंता जाहिर करते हुए मोदी ने सभी राज्यों से जनता को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राहत देने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि नवंबर 2021 में भी उन्होंने अपील की थी लेकिन कुछ राज्यों को छोड़कर सभी राज्यों ने जनता को राहत दे दी थी। उन्होंने राज्यों की छह महीने में हुई आय का जिक्र भी किया था और कहा था कि कम से कम अब वे राज्य पेट्रोल-डीजल पर वैट को घटाकर लोगों को राहत दे दें। हालांकि पीएम की इस अपील पर विपक्ष ने आलोचना की थी।

Related Articles

Back to top button