ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
देश

हमारे पास कोयले की कमी नहीं, हर यूनिट काम कर रही 

नई दिल्ली । एनटीपीसी ने कहा है कि उसके पास कोयले की कमी नहीं है। उसकी हर यूनिट चल रही है। एनटीपीसी ने कहा कि दादरी सेकेंड और ऊंचाहार बिजली संयंत्र पूरी क्षमता के साथ चल रहे हैं। एनटीपीसी ने कहा कि वर्तमान ने ऊंचाहार और दादरी स्टेशन ग्रिड 100 फीसदी क्षमता के साथ काम कर रहे हैं। ऊंचाहार यूनिट-1 को छोड़कर ऊंचाहार और दादरी की सभी इकाइयां फुल लोड पर चल रही हैं। दादरी की सभी छह यूनिट और ऊंचाहार की पांच यूनिट पूरी क्षमता के साथ चल रही हैं, वहीं नियमित कोयला आपूर्ति भी मिल रही है।
एनटीपीसी ने कहा कि फिलहाल दोनों पॉवर प्लांटों में से ऊंचाहार में 140000 मीट्रिक टन और दादरी में 95000 मीट्रिक टन कोयले की आपूर्ति पाइपलाइन में हैं। दिल्ली सरकार ने कहा कि जिन पांच स्टेशनों से उस बिजली मिलती है, उनमें से दो पर एक या दो दिन का ही कोयला बचा हुआ है। दिल्ली सरकार ने केंद्र सरकार से पर्याप्त कोयला स्टॉक उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। भीषण गर्मी की वजह से दिल्ली में बिजली की मांग अप्रैल महीने में पहली बार 6000 मेगावाट प्रतिदिन के स्तर को पार कर गई है। दिल्ली के ऊर्जा मंत्री सत्येंद्र जैन ने पैनिक बटन दबाकर कहा कि कुछ पॉवर प्लांट्स में एक दिन का ही कोयला स्टॉक बचा है। इससे पहले गुरुवार को उन्होंने कहा था कि दिल्ली को मिलने वाली बिजली आपूर्ति में कमी आई है और इसके चलते निर्बाध सप्लाई जारी रख पाना संभव नहीं होगा। दिल्ली सरकार ने गुरुवार को कहा था कि दादरी सेकेंड में एक दिन का कोयला स्टॉक बचा हुआ है और ऊंचाहार में दो दिन का स्टॉक है। कहलगांव में साढ़े तीन दिन, फरक्का में पांच दिन और झज्जर में सात या आठ दिन का कोयला स्टॉक बचा है।

Related Articles

Back to top button