ब्रेकिंग
Shajapur Crime: नाबालिग का अश्लील वीडियो शेयर करने पर वकील समेत 5 गिरफ्तार; शाजापुर पुलिस की बड़ी का... Sagar News: सागर में शादी के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा; रस्मों के दौरान जीजा को उठा ले गई पुलिस, थाने पह... Jabalpur News: जबलपुर बरगी हादसे में बड़ा खुलासा; क्रूज के दोनों इंजन थे खराब, मार्च में ही दी गई थी... Viral News: लंबाई बनी मुसीबत! 6.6 फीट लंबे बस कंडक्टर को हुआ गर्दन और पीठ में दर्द, अब विभाग ने दिया... India-Algeria Defence: रक्षा सहयोग को मिली नई रफ्तार; दिल्ली में भारत और अल्जीरिया के बीच पहली बड़ी ... India-Pakistan Border: ऑपरेशन सिंदूर का खौफ! जवाबी कार्रवाई तक नहीं कर पाया इस्लामाबाद, भारत की बड़ी... Job Scam Alert: मोटी सैलरी का झांसा देकर विदेश भेजा, फिर शुरू हुआ 'बंधक' बनाने का खेल; बड़े गिरोह का ... UP Politics: 'हार छिपाने के लिए लोकतंत्र का बहाना', पंकज चौधरी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला Indian Army: क्या था 'ऑपरेशन सिंदूर'? सेना ने दिखाया तबाही का ट्रेलर, डेढ़ मिनट के वीडियो में दिखा प... Crime News: बेटी से मिलने की जिद में हैवान बना जीजा; ससुराल पहुंचकर दो सालियों की बेरहमी से हत्या
व्यापार

सोना हुआ महंगा, चांदी की भी बढ़ी चमक, चेक करें 10 ग्राम गोल्ड के भाव

Gold-Silver Price Today 29 April 2022: दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने के दाम 605 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी के साथ 51,627 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए.

Gold-Silver Price Today: भारतीय सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने (Gold) और चांदी (Silver) की कीमतों में उछाल आया है. दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोने (Gold) की कीमत में 605 रुपये की तेजी आई. वहीं, चांदी की कीमतों में आज 1,596 रुपये की उछाल दर्ज हुई. एचडीएफसी सिक्योरिटीज (HDFC Securities) ने यह जानकारी दी है.

जानें क्‍या है आज सोने का दाम?दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने के दाम 605 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी के साथ 51,627 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए. पिछले कारोबारी सत्र के दौरान दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 51,022 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था.

आज कितने पर पहुंच गई चांदी?दिल्‍ली सर्राफा बाजार में चांदी के दाम 1,596 रुपये की तेजी के बाद 65,207 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुए. पिछले कारोबारी सत्र के दौरान दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 63,611 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुई थी.

कैसे पता लगाएं सोने का नया भाव?बता दें कि आप इन रेट्स को आसानी से घर बैठे पता लगा सकते हैं. इसके लिए आपको सिर्फ इस नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा, जिसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं.

FY22 में सोने का आयात 33.34 फीसदी बढ़ाउल्लेखनीय है कि देश में सोने का आयात पिछले वित्त वर्ष 2021-22 में 33.34 फीसदी बढ़कर 46.14 अरब डॉलर पर पहुंच गया जिससे देश के करंट अकाउंट डेफिसिट यानी कैड (CAD) पर असर पड़ने की आशंका है. आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2020-21 में भारत का सोने का आयात 34.62 अरब डॉलर रहा था. भारत में सोने का आयात मुख्य रूप से आभूषण उद्योग की मांग को पूरा करने के लिए किया जाता है. वित्त वर्ष 2021-22 में रत्न एवं आभूषणों का निर्यात करीब 50 फीसदी बढ़कर 39 अरब डॉलर पर पहुंच गया.

Related Articles

Back to top button