ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...
छत्तीसगढ़

वनोपज सहकारी समिति प्रबंधक संघ ने पारिश्रमिक में वृद्धि के लिए मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद

रायपुर :  वृद्धि के लिए मुख्यमंत्री को दिया धन्यवादमुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति के प्रबंधक संघ के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति के प्रबंधकों का मासिक पारिश्रमिक 12 हजार 500 रूपए से बढ़ाकर 20 हजार रूपए मासिक करने पर मुख्यमंत्री श्री बघेल के प्रति आभार प्रकट किया। कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष श्री अटल श्रीवास्तव भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति प्रबंधक संघ के प्रांताध्यक्ष श्री विनोद सिन्हा, महासचिव श्री संतोष तिवारी सहित संघ
प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति प्रबंधक संघ के प्रांताध्यक्ष श्री विनोद सिन्हा, महासचिव श्री संतोष तिवारी सहित संघ के अनेक पदाधिकारी और सदस्य इस अवसर पर उपस्थित थे। प्रबंधक संघ के प्रांताध्यक्ष श्री विनोद सिन्हा ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि पिछले 6-7 वर्षों में प्रबंधकों के पारिश्रमिक में एक रुपए की भी वृद्धि नहीं हुई थी, मुख्यमंत्री श्री बघेल ने हमारी मांगों पर संवेदनशीलता के साथ निर्णय लेकर प्रबन्धकों का मासिक पारिश्रमिक 12 हजार 500 रुपए से बढ़ाकर सीधे 20 हजार रुपए कर दिया है, इसके लिए हम सभी मुख्यमंत्री के प्रति हमेशा आभारी रहेंगे।

Related Articles

Back to top button