ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...
व्यापार

कस्टमर केयर पर कॉल करते समय रखें इन बातों का खयाल, नहीं होंगे ठगी के शिकार!

Cyber Fraud: आप जब भी किसी कस्टमर केयर पर कॉल करें तो सबसे पहले यह सुनिश्चित कर लें कि यह नंबर कंपनी या बैंक की आधिकारिक वेबसाइट से ही लिया गया है.

Cyber Fraud Through Customer Care: कोरोना महामारी के बाद से हम सभी के जीवन में बड़े बदलाव आए हैं. ज्यादातर लोग अब कैश ट्रांजैक्शन करने के बजाय ऑनलाइन कैश ट्रांसफर करना पसंद करते हैं. क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई पेमेंट में पिछले कुछ सालों में तेजी से उछाल देखा गया है. ऐसे में साइबर फ्रॉड करने वाले ने लोगों को अपना शिकार बनाने के लिए अलग-अलग तरीके अपना शुरू कर दिया है.

कस्टमर केयर नंबर के जरिए हो रही है ठगीआजकल ठगी करने वाले लोग ग्राहकों को फर्जी कस्टमर केयर नंबर और हेल्पलाइन नंबर के जरिए चूना लगा रहे हैं. बहुत से लोग क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग में कुछ समस्या होने पर इंटरनेट के जरिए कस्टमर केयर या हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर लेते हैं. यह नंबर कई बार नकली होते हैं तो जालसाज द्वारा अपलोड किए जाते हैं. इन नंबरों पर कॉल करने पर जालसाज आपसे आपके बैंकिंग डिटेल्स जानकर आपके अकाउंट को खाली कर सकते हैं.

फर्जी वेबसाइट के जरिए हो रहा फ्रॉडइसके अलावा जालसाज फर्जी वेबसाइट के जरिए भी लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं. सरकार द्वारा लोगों को सतर्क करने के लिए एक विशेष कैंपेन चलाया जा रहा है.लोगों को साइबर अपराध से बचाने के लिए और इनके पैसे सुरक्षित रखने के लिए गृह मंत्रालय ने एक साइबर दोस्त नाम का एक स्पेशल कैंपेन चलाया है.

अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से इस बारे में जानकारी देते हुए साइबर दोस्त ने बताया है कि आजकल कई साइबर अपराधी फर्जी कस्टमर केयर और हेल्पलाइन नंबर को अपलोड कर देते हैं. जब लोग अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए इन नंबरों पर कॉल करते हैं तो यह अपराधी लोगों से सभी अहम जानकारी लेकर उनके अकाउंट को खाली कर देते हैं. साथ ही यह फर्जी वेबसाइट के जरिए भी लोगों को अपना शिकार बनाते हैं.

इस तरह सही कस्टमर केयर नंबर या हेल्पलाइन नंबर की करें पहचानसाइबर दोस्त ने ग्राहकों को असली कस्टमर केयर नंबर पहचाने का तरीका बताया है. साइबर दोस्त जब भी किसी कस्टमर केयर पर कॉल करें तो सबसे पहले यह चेक कर लें कि यह नंबर कंपनी या बैंक की आधिकारिक वेबसाइट से ही लिया गया है. इसके साथ ही सही वेबसाइट की पहचान करने के लिए आप यह चेक करें कि इस वेबसाइट की शुरुआत https://www. से होती हो.

Related Articles

Back to top button