ब्रेकिंग
फरीदाबाद में सनसनीखेज वारदात: पुलिस चौकी के पास महिला टीचर की दिनदहाड़े चाकू गोदकर हत्या, आरोपी फरार हरियाणा के छोटे शहरों के लिए पहली बार नई टाउन प्लानिंग नीति लागू: बिना लाइसेंस नहीं कटेंगे प्लॉट, बद... झारखंड विधानसभा मानसून सत्र: स्पीकर रबींद्रनाथ महतो ने बुलाई उच्चस्तरीय बैठक, 1390 आश्वासनों पर जवाब... रांची के ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर में गूंजा 'हर-हर महादेव': सावन की पहली सोमवारी पर तड़के 3:30 बजे से उ... JPSC धांधली में CID का पलामू में बड़ा एक्शन: 2 शिक्षकों के ठिकानों पर देर रात छापेमारी, कई डिजिटल एव... जमशेदपुर में फिर गोलीबारी: बर्मामाइंस में युवक आफताब खान पर ताबड़तोड़ फायरिंग, हालत गंभीर; टीएमएच से... रांची में JPSC-JSSC परीक्षा में गड़बड़ी पर CBI जांच की मांग: बारिश के बीच जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम ... रांची अपर बाजार में नगर निगम के नोटिस पर भड़के व्यापारी: 12 बजे तक बंद रहीं दुकानें, पार्किंग और नक्... लोहरदगा का अखिलेश्वर धाम: जिसके 'कण-कण' में बसते हैं शिव, सावन में 3 फीट ऊंचे नीले शिवलिंग के दर्शन ... झारखंड 14th JPSC विवाद: परीक्षा रद्द करने और CBI जांच की मांग पर अड़े छात्र, CID की दबिश तेज; जानें ...
देश

12 से 17 साल तक के किशोरों को लगेगा कोवोवैक्स टीका, 5-12 साल के टीकाकरण पर अभी फैसला नहीं

कोरोना महामारी के खिलाफ जंग में एक और बड़ी सफलता मिली है। 12 से 17 आयुवर्ग के किशोरों के टीकाकरण के लिए सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया की वैक्सीन कोवोवैक्स को सरकार से मंजूरी मिल गई है।

टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समिति (NTAGI) ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की कोरोना वैक्सीन कोवोवैक्स को 12 से 17 साल के किशोर-किशोरियों के टीकाकरण के लिए मंजूरी दे दी है। वहीं, NTAGI ने अभी तक 5 से 12 साल आयुवर्ग के बच्चों के कोरोना टीकाकरण पर कोई निर्णय नहीं लिया है।

शुक्रवार का दिन कोरोना महामारी के खिलाफ जंग में एक बड़ी सफलता लेकर आया। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) द्वारा विकसित की गई नई कोरोना वैक्सीन ‘कोवोवैक्स’ को राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार (NTAGI) ने मंजूरी दे दी है।

यह टीका हालांकि कब से शुरू किया जाएगा, इसके बारे में जानकारी अभी मालूम नहीं हुई है। ये भी जानकारी मिली है कि NTAGI ने अभी तक 5 से 12 साल आयुवर्ग के बच्चों के कोरोना टीकाकरण पर कोई निर्णय नहीं लिया है।

गौरतलब है कि NTAGI की ओर से कोवोवैक्स को लेकर अप्रैल माह की शुरुआत में समीक्षा की जानी थी। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सीरम इंस्टीट्यूट की इस वैक्सीन को 12 से 17 साल उम्र के किशोर-किशोरियों पर लगाने की मंजूरी मिल गई है। गौरतलब है कि इससे पहले ड्रग कंट्रोलर जनरल आफ इंडिया ने पिछले साल 28 दिसंबर को वयस्कों के लिए कोवोवैक्स वैक्सीन के इस्तेमाल को मंजूरी दी थी।

Related Articles

Back to top button