ब्रेकिंग
Bollywood News: टाइगर श्रॉफ ने 9 करोड़ में बेचा अपना लग्जरी फ्लैट, हाल ही में हुई फायरिंग की घटना के... Kerala Accident News: एर्नाकुलम में तेज रफ्तार मर्सिडीज का कहर, जज के नाबालिग बेटे की टक्कर से बाइक ... Delhi School Bomb Threat: स्कूल में छुट्टी पाने के लिए छात्रा ने ही दी थी बम की झूठी धमकी, दिल्ली पु... Air India Flight Cancellations: मध्यपूर्व तनाव के चलते एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बढ़ाईं ... Amit Shah Delhi Meeting: गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस और सीएम के साथ की उच्चस्तरीय बैठक, कानू... Mumbai Protest News: शिवाजी पार्क में आदिवासियों का GenZ जनआक्रोश मोर्चा आज, मंत्रियों के इस्तीफे और... Pakistan Cricket News: सलमान अली आगा की वापसी, मोहम्मद रिजवान बाहर; श्रीलंका के खिलाफ 14 सदस्यीय टेस... Mobile Market Trends India: मेमोरी चिप महंगी होने से कम हुए सस्ते फोन, लावा और एआई+ जैसे देसी ब्रांड... SIM Binding Rules in India: WhatsApp और Telegram के लिए नया नियम, सिम कार्ड हटाने पर बंद हो जाएंगे म... Sharad Purnima 2026: आज मनाई जा रही है शरद पूर्णिमा, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और संपूर्ण पौराणिक...
लाइफ स्टाइल

सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ पंजाब में टीचिंग और नॉन टीचिंग के पदों पर निकली भर्ती

कुल 54 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। ऐसे में जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट cup.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार ध्यान रखें कि इन पदों पर अप्लाई करने की लास्ट डेट 29 मई, 2022 है। अ

सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ पंजाब की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, प्रोफेसर के 16, एसोसिएट प्रोफेसर के 24, लाइब्रेरियन के 01 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसके अलावा, असिस्टेंट लाइब्रेरियन के 01 और मेडिकल ऑफिसर फीमेल के 1 पदों पर नियुक्तियां होनी हैं। इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ लें और उसके अनुरुप ही आवेदन करें, क्योंकि अगर फॉर्म में कोई गलत जानकारी पकड़ में आती है तो फिर आवेदन पत्र रिजेक्ट कर दिया जाएगा, इसलिए इस बात का ध्यान रखें। इसके साथ ही समय रहते आवेदन कर दें।

आवेदकों को प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग ऑनलाइन मोड के माध्यम से अप्लाई करना होगा। इसके अलावा, अभ्यर्थियों को 600 रुपये का शुल्क जमा करना होगा। वहीं आवेदन शुल्क का अन्य तरीका स्वीकार नहीं किया जाएगा। हालांकि, अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पीडब्ल्यूडी / महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है। वहीं इस भर्ती से संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार सीयूपी की आधिकारिक साइट cup.edu.in पर देख सकते हैं।

Related Articles

Back to top button