ब्रेकिंग
Ladakh Pashmina at Fashion Week: चांगथांग समुदाय की मेहनत और पश्मीना की अनूठी कला, दिल्ली के 'द ताज'... Ladakh New District Sankoo: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को मिला एक और नया जिला, सांकू बना आठवां जिला Mahua Moitra Circuit House Case: सुप्रीम कोर्ट ने TMC सांसद महुआ मोइत्रा को दी राहत, सर्किट हाउस में... CAQM Strict Guidelines Delhi NCR: दिल्ली-NCR की प्रदूषण फैलाने वाली फैक्टरियों पर शिकंजा, 30 नवंबर त... Amit Kashyap Murder Case: मेरठ के चर्चित अमित कश्यप हत्याकांड में पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की स... Muzaffarnagar Priest Murder Case: बेटा होने की भविष्यवाणी गलत साबित होने पर 81 वर्षीय पुजारी की गोली... Mumbai Goregaon News: मुंबई के गोरेगांव में 18 महीने की मासूम की छठी मंजिल से गिरकर मौत, 10 साल की प... बिहार की राजनीति में हलचल, विधायक अनंत सिंह बोले- जब नीतीश कुछ नहीं थे, तब हमने पार्टी के लिए कुर्बा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ के चर्चित शिवा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, नेपाल से वीडियो जार... Naturopathy Treatment: प्राकृतिक चिकित्सा से रोगों का निदान, बिना दवा के स्वस्थ रहने की कला
देश

‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान में केंद्र सरकार दे रही नौकरी, लैपटॉप और मोबाइल, जानें क्या है पूरा मामला?

PIB Fact Check: केंद्र सरकार की ओर से कई तरह के अभियान चलाए जाा रहे हैं, जिसके तहत सरकार गरीबों और जरूरतमंदों को कई तरह की खास सुविधाएं देती है. आज हम आपको एक वायरल मैसेज का सच बताते हैं.

PIB Fact Check: केंद्र सरकार (Central Government) की ओर से कई तरह के अभियान चलाए जाा रहे हैं, जिसके तहत सरकार गरीबों और जरूरतमंदों को कई तरह की खास सुविधाएं देती है. सरकार की ओर से चलाए जा रहे ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत बेटियों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, लेकिन एक विज्ञापन में दावा किया जा रहा है कि सरकार इस अभियान के तहत नौकरी, लैपटॉप और मोबाइल बांट रही है. आइए आपको बताते हैं कि इस विज्ञापन का सच क्या है-

PIB ने किया फैक्ट चेकपीआईबी ने जब इस विज्ञापन का फैक्ट चेक करके इसके सच के बारे में पता लगाया है. सोशल मीडिया पर भी इस विज्ञापन की फोटो तेजी से वायरल हो रही है.

PIB ने किया ट्वीटPIB ने अपने ऑफिशियल ट्विटर में लिखा है कि एक विज्ञापन में दावा किया जा रहा है कि ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत सरकार द्वारा नौकरी, लैपटॉप और मोबाइल प्रदान किए जा रहे हैं.

एक विज्ञापन का फर्जी दावा है कि ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत सरकार द्वारा नौकरी, लैपटॉप और मोबाइल प्रदान किए जा रहे हैं#PIBFactCheck ▶️यह धोखाधड़ी का प्रयास है▶️इस योजना के तहत किसी को भी व्यक्तिगत रूप से पैसे देने का प्रावधान नहीं हैं🔗https://t.co/eqBelilD7b pic.twitter.com/385FwRvjy1— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) April 26, 2022
फर्जी है विज्ञापनPIB ने जब इसका फैक्टचेक किया तो पता चला कि यह विज्ञापन पूरी तरह से फर्जी है. केंद्र सरकार की तरफ से इस तरह की कोई भी योजना नहीं चलाई जा रही है.

PIB ने कहा – यह धोखाधड़ी का प्रयास हैइस योजना के तहत किसी को भी व्यक्तिगत रूप से पैसे देने का प्रावधान नहीं हैं

इस तरह के मैसेज से रहें सावधानपीआईबी ने फैक्ट चेक के बाद में इस मैसेज को पूरी तरह से फर्जी बताया है. पीआईबी ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस तरह के मैसेज से सभी लोग सावधान रहें. पीआईबी ने लोगों से ऐसे मैसेज को आगे फॉरवर्ड नहीं करने को कहा. ऐसे मैसेज के बहकावे में आकर आप अपनी निजी जानकारी और पैसों को खतरे में डालते हैं.

आप भी करा सकते हैं फैक्ट चेकअगर आपके पास में भी कोई इस तरह का मैसेज आता है तो आप उसकी सच्चाई के बारे में पता लगाने के लिए फैक्ट चेक करा सकते हैं. आप पीआईबी के जरिए फैक्ट चेक करा सकते हैं. इसके लिए आपको ऑफिशियल लिंक https://factcheck.pib.gov.in/ पर विजिट करना है. इसके अलावा आप वॉट्सऐप नंबर +918799711259 या ईमेलः pibfactcheck@gmail.com पर भी वीडियो भेज सकते हैं.

Related Articles

Back to top button