ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
मध्यप्रदेश

रोक के बावजूद नहीं थम रहा खेतों में नरवाई जलाने का सिलसिला

भोपाल ।  बैरसिया के ग्राम इमलिया नरेंद्र में सुखलाल यादव ने अपने खेत में नरवाई में आग लगा दी थी। इससे पड़ोसी किसान विशालसिंह मीना के खेत में रखे पाइप एवं फलदार वृक्ष जल गए। विशाल की शिकायत पर पुलिस ने सुखलाल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं कटारा हिल्स के आसपास लगे खेतों में भी नरवाई जलाई जा रही है।
बैरसिया थाना पुलिस के मुताबिक ग्राम इमलिया नरेंद्र निवासी विशालसिंह मीना किसान हैं। उन्होंने अपने खेत में फलदार वृक्ष लगा रखे हैं। खेत में सिंचाई के लिए नलकूप से खेत के अलग-अलग क्षेत्र में प्लास्टिक के पाइप भी बिछा रखे हैं। उनके पड़ोस में सुखलाल यादव का खेत लगा हुआ है। हाल ही में सुखलाल ने गेहूं की फसल की कटाई करवाई थी। इसके बाद खेत में मौजूद नरवाई में आग लगा दी। हवा चलने के कारण आग भड़क गई। आगे बढ़कर आग ने विशालसिंह के खेत को भी चपेट में ले लिया। आग से उनके खेत में लगे फलदार पेड़ झुलस गए। साथ ही सिंचाई के लिए बिछाए गए तमाम पाइप भी जल गए। विशालसिंह ने थाने पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज कराई। बता देें कि बैरसिया के ग्राम आजमपुर निवासी कमलसिंह कुशवाहा के पड़ोसी जीवन कुशवाहा ने भी 17 अप्रैल को अपने खेत की नरवाई में आग लगा दी थी। आग कमलसिंह के खेत तक जा पहुंची और उसके खेत की मेढ़ पर लगे पेड़ों को अपनी चपेट में ले लिया था। अगले दिन सुबह कमलसिंह अपने खेत पर पहुंचे तो घटना का पता चला। इसके बाद उन्होंने थाने पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज कराई थी। खजूरी सड़क थाना इलाके के ग्राम पाटनिया में भी 13 अप्रैल को अर्जुन मेवाड़ा ने फसल कटाई के बाद नरवाई में आग लगा थी थी। आग बढ़ते हुए पड़ोसी अंतरसिंह के खेत तक जा पहुंची थी। इससे अंतरसिंह के खेत में बने घर में भी आग लग गई थी। इससे घर में रखा सामान जल गया था। अंतरसिंह की शिकायत पर पुलिस ने अर्जुन मेवाड़ा के खिलाफ आग लगाकर नुकसान पहुंचाने का केस दर्ज किया था। ईंटखेड़ी इलाके में भी खेत में आग लगाने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो चुकी है।

Related Articles

Back to top button