ब्रेकिंग
Goraya-Phillaur Highway Accident: जालंधर-लुधियाना हाईवे पर ट्राले और बाइक की भीषण टक्कर; लुधियाना के... Jalandhar Powercom Action: जालंधर में बिजली बोर्ड का बड़ा एक्शन, नगर निगम की अवैध स्ट्रीट लाइटों के ... Punjab ED Action: मंत्री संजीव अरोड़ा के बाद अब पावरकॉम चेयरमैन पर शिकंजा; ईडी की पूछताछ टली, अब 20 ... Punjab Weather Update: पंजाब में 18 से 23 मई तक भीषण लू का अलर्ट; बठिंडा में पारा 43 डिग्री पार, जान... Ludhiana Cyber Fraud: दिन में बेचता था सब्जी, रात को बनता था इंटरनेशनल साइबर ठग; लुधियाना में मुनीश ... PSPCL Smart Phone Controversy: पावरकॉम में महंगे स्मार्ट फोन बांटने पर बवाल; बिजली कर्मचारियों ने लग... Ludhiana Crime News: लुधियाना में घिनौना जालसाजी; मृत पत्नी को जिंदा बताकर बैंक से लिया 12.81 लाख का... Yamunanagar Kidnapping Attempt: यमुनानगर में 10 साल के बच्चे के अपहरण का प्रयास, बाइक से गिरा मासूम ... Gurugram Crime News: गुड़गांव में जनगणना ड्यूटी में लापरवाही पर बड़ा एक्शन, 10 सरकारी कर्मचारियों के... Faridabad EV Fire: फरीदाबाद में चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला, धुआं निकलते ही चालक ने कूदकर ...
देश

रेल यात्रियों को मिली बड़ी राहत, स्पेशल ट्रेनों के लिए तत्काल टिकट बुकिंग की सुविधा शुरू

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे की सीमित ट्रेनों में भी तत्काल रिजर्वेशन की बुकिंग चालू हो गई है। कोरोना संकट के चलते यात्री ट्रेनों का संचालन 25 मई से ही बंद है। ट्रैक पर केवल 230 ट्रेनों का ही संचालन हो पा रहा है, जिसमें यात्रियों की सुविधा के लिए तत्काल श्रेणी में टिकट की बुकिंग चालू हो गई है। इससे इमरजेंसी में यात्रा करने वालों के लिए अधिक किराये वाले टिकटों की तत्काल बुकिंग खोल दी गई है।

इस श्रेणी में टिकटों की बिक्री 24 घंटे पहले ही शुरु की जाती है। तत्काल कोटे में एसी क्लास के लिए टिकटों की बुकिंग सुबह 10 बजे से जबकि स्लीपर क्लास के लिए 11 बजे खुलती है। फिलहाल तत्काल टिकटों की बुकिंग 30 राजधानी स्पेशल ट्रेनों और 200 सामान्य स्पेशल ट्रेनों के लिए कराया जा सकता है। रिजर्वेशन आन लाइन कराये जा सकते हैं।

ट्रेनों का सामान्य संचालन 12 अगस्त तक रोका गया

कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण और यात्रियों की कमी को देखते हुए ट्रेनों का सामान्य संचालन 12 अगस्त तक पहले ही रोक दिया गया है। भारतीय रेलवे ने स्पष्ट कहा है कि ट्रेनों का संचालन गृह मंत्रालय और स्वास्थ्य मंत्रालय की सलाह के बाद ही सामान्य हो सकेगा। यात्रियों की बढ़ती मांग के बाद इस पर विचार किया जा सकता है।

बता दें कि ट्रेनों के रेलवे द्वारा रद किए जाने की सूरत में यात्रियों को पूरा पैसा रेलवे द्वारा रिफंड किया जाएगा। साथ ही 15 अगस्त से पहले तक जिन्होंने ट्रेनों में टिकट बुकिंग कराई थी। उन्हें भी पूरा पैसा रेलवे द्वारा रिफंड किया जाएगा।

गौरतलब है कि रेलवे ने तत्काल बुकिंग सेवा को मार्च से ही बंद कर रखा है। लॉकडाउन से पहले देशभर में रेलवे की सेवा को बंद कर दिया गया था।  सरकार ने 1 जून से देशभर में 200 स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की थी। उस वक्त भी भारतीय रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग सेवा शुरू नहीं की थी।

Related Articles

Back to top button