ब्रेकिंग
बिहार में मकान या दुकान बनवाना हुआ आसान, कैबिनेट ने दी 'बिहार भवन उपविधि-2026' को मंजूरी— 30 दिन में... लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत कल से, जानिए नहाय-खाय से लेकर पारण तक की पूरी तारीख और नियम लग्जरी गाड़ियों का शौकीन और कुख्यात अपराधी निकला स्क्रैप कारोबारी मोनू शर्मा, धनतेरस पर की थी हत्या काव्या मारन की शादी का शेयर बाजार में 'शगुन'! सन टीवी नेटवर्क्स के शेयरों में उछाल से कंपनी की वैल्य... सनराइजर्स हैदराबाद मालकिन काव्या मारन ने संगीतकार अनिरुद्ध संग रचाई शादी, ग्रीस में दिखा रॉयल अंदाज पुणे में कोयता गैंग का खौफनाक आतंक, मामूली कट मारने के विवाद पर युवक पर 700 टांके और कटी उंगलियां जयपुर के जगदंबा नगर में सनसनीखेज गैंगवार, महज 45 सेकंड में 17 वार कर हिस्ट्रीशीटर की हत्या तुला राशि में बुध मार्गी 2026, जानें वृषभ से लेकर मकर तक सभी राशियों पर प्रभाव और उपाय बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही रणबीर-यश की 'रामायण', 7 दिनों में 500 करोड़ पार और 1000 करोड़ के बेहद करीब स्पेन में आवास संकट और महंगाई के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, बार्सिलोना में आगजनी और पुलिस के साथ झड़प
देश

गर्मी ने अप्रैल में तोड़ा 122 साल का रिकॉर्ड, जानें कैसा रहेगा मई का मौसम

IMD Weather Forecast: मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में दो मई से चार मई के बीच हल्की बारिश और गरज के साथ बारिश हो सकती है. अधिकतम तापमान 36 डिग्री से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.

IMD Weather Forecast: देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है. अप्रैल महीने में सेंट्रल इंडिया और उत्तर पश्चिमी इलाके में गर्मी ने 122 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. शनिवार को मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक इस माह मध्य भारत में औसतन अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं उत्तर पश्चिमी भारत में ये टेंपरेचर करीब 36 डिग्री दर्ज किया गया.

मई में राहत की उम्मीद नहीं

मौसम विभाग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि गुजरात, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में मई के दौरान में टेंपरेचर औसत से ज्यादा रहने वाला है. साथ ही रात के वक्त भी देश के ज्यादातर हिस्सों में तापमान गर्म रहेगा. पूरे देश में अप्रैल के दौरान औसतन तापमान 35 डिग्री के पार रहा जो कि 122 साल में सबसे ज्यादा है.

आईएमडी के पूर्वानुमान में राहत की बात यह है कि मई में औसत से ज्यादा बारिश हो सकती है. लेकिन उत्तर पश्चिमी भारत के कुछ हिस्सों में औसत से कम बारिश की संभावना है.

भीषण लू के कारण देश का एक बड़ा हिस्सा बेहाल है और पूर्वी उत्तर प्रदेश के बांदा में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यूपी के इलाहाबाद (46.8 डिग्री सेल्सियस) और झांसी (46.2 डिग्री सेल्सियस) जैसे कई स्थानों पर पारा 46 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया.

45 डिग्री के पार रहा तापमान

वहीं दिल्ली में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (46.4 डिग्री सेल्सियस); राजस्थान में गंगानगर (46.4 डिग्री सेल्सियस); मध्य प्रदेश में नौगोंग (46.2 डिग्री सेल्सियस) और महाराष्ट्र के चंद्रपुर में तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हरियाणा के गुरुग्राम में अब तक का उच्चतम तापमान 45.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

आईएमडी के मुताबिक दिल्ली में रविवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने, हल्की बारिश और धूल भरी आंधी के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. इससे गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. वहीं पश्चिमी विक्षोभ की वजह से सोमवार से लू के समाप्त होने की उम्मीद है, जिसके एक मई की रात से उत्तर-पश्चिमी भारत को प्रभावित करने की संभावना है.

Related Articles

Back to top button