ब्रेकिंग
बिलासपुर के खपरगंज बवाल में पुलिस का बड़ा एक्शन: हिस्ट्रीशीटर सुहैल खान समेत 9 गिरफ्तार, अब तक 20 पह... धमतरी में सर्पदंश से कक्षा 8वीं के छात्र की मौत: जमीन पर सोते समय करैत सांप ने डसा, कुरुद के अटंग गा... रायपुर एम्स के मंच से दिखा बदलते छत्तीसगढ़ का स्वरूप: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने किया छात्रों क... दुर्ग में स्वाइन फ्लू का कहर: 4 नए मरीजों की पुष्टि के बाद आंकड़ा पहुंचा 17, जिला अस्पताल में 10 बेड... बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता: नीलमडगु के जंगलों से भारी मात्रा में हथियार और BGL सेल का डंप... इंदौर में बिना हेलमेट, सीट बेल्ट और इंश्योरेंस नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल: सुप्रीम कोर्ट की रोड सेफ्टी... देवास के SKP कॉलेज में हाथ में कागज की बंदूक लेकर पहुंचे छात्र: 3 माह बाद भी नहीं मिलीं किताबें, प्र... सीधी में बारिश का कहर: कैमूर पहाड़ पर धंसी मुख्य सड़क, अमिलिया-हनुमना मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद; ... बर्खास्तगी के 26 साल बाद फिर पहनी CRPF की वर्दी: संत बनकर मंदिर में काटा जीवन, इलाहाबाद हाई कोर्ट से... फर्जी लेडी IAS तृप्ति सिंह पर भोपाल में एक और FIR: MPT में होटल लीज के नाम पर 50 लाख की ठगी; भाई समे...
मध्यप्रदेश

मंदसौर में 1.20 करोड़ रुपये का आइपीएल का सट्टा पकड़ा गया

मंदसौर  ।  कोतवाली पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में आइपीएल के मैचों पर सट्टा खिलाने वालों पर कार्रवाही की गई है। इसमें 3 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। मामले में 5 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है और 8 फरार हैं। पुलिस को कुल 1.20 करोड़ रुपये का हिसाब-किताब मिला है। इनके पास से 2 लैपटाप, 20 मोबाइल, 95090 रुपये, 2 रजिस्टर जब्त किए गए हैं। आरोपित आनलाइन आइडी द्वारा हार-जीत के दांव लगवा रहे थे। मास्टर आइडी के माध्यम से ग्राहकों के मोबाइल में प्लेइंग आइडी दी जाती थी, इसमें पेटीएम व अन्य माध्यमों से बैलेंस डलाया जाता है और जितना बेलेंस होता है उतना खेल ग्राहक खेल सकता है। आइडी लेने के बाद प्रत्येक ओवर, रन, विकेट, वाइट बाल, नो बाल, केच, एलबीडब्ल्यू, रन आउट पारी इत्यादि पर हार-जीत के लगाए जा रहे थे। इस खेल का मास्टरमाइंड इकबाल निवासी खिलचीपुरा है। जो अपने साथियों इंदौर निवासी धर्मेंद्र उर्फ धम्मू, नीमच निवासी सौरभ मित्तल, चंदन सिंधी उर्फ चंडी, पीयूष मलासिया के साथ मिलकर मास्टर आइडी और आईडी का वितरण करता है। इन्हीं के गुर्गों के रूप में मोहम्मद आसिफ उर्फ मोनू पुत्र मोहम्मद यूसुफ निवासी जनकूपुरा, अजहर पुत्र आजाद मेवाती निवासी सोनगिरी हाल मुकाम खिलचीपुरा, देवेंद्र पुत्र राधेश्याम डगवार निवासी बालागंज, सागर पुत्र किशोर डगवार निवासी बालागंज, लखन उर्फ लवी पिता प्रद्युम्न शर्मा निवासी नई आबादी मंदसौर काम करते हैं। पुलिस ने इस मामले में मोनू, अजहर, देवेंद्र, सागर, लखन को गिरफ्तार कर सट्टा अधिनियम की धारा 4क, भारतीय दंड विधान की धारा 109 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मामले में इकबाल, धर्मेंद्र उर्फ धम्मू, सौरभ मित्तल, चंदन सिंधी उर्फ चंडी, पीयूष मलासिया, जाहिद मिट्ठू, मोहित नाहर, शुभम जैन अभी फरार है। आरोपितों के पास से 2 लेपटाप, 6 एंड्राइड मोबाइल, 14 की पेड मोबाइल, 95090 रुपये, 2 रजिस्टर व 1 छोटी नोटबुक जब्त की है। मोबाइल, लैपटाप में आइपीएल सट्टे का करीब 1करोड़ 20 लाख रुपये का हिसाब-किताब का रजिस्टर जप्त किया गया।

Related Articles

Back to top button