ब्रेकिंग
छतरपुर: उद्घाटन से पहले ही केन नदी पर बने पुल में पड़ी दरारें, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल इंदौर से भोपाल तक कांग्रेस की 'युवा स्वाभिमान यात्रा': जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना, शुरू की ... शहडोल स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवाल: 108 एंबुलेंस के इंतजार में महिला की मौत, रास्ते में दिया ब... श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा का सुरीला अंदाज: सावन सांस्कृतिक संध्या में लाइव सिंगिंग ने जीता लोगों क... सीधी: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए जिला अभियोजन अधिकारी, लोकायुक्त टीम को देख सड़क पर फेंके नोट रतलाम: खेत सीमांकन विवाद से परेशान किसान चढ़ा पानी की टंकी पर, 'शोले' के वीरू जैसा दिखा नजारा Ujjain News: स्कूल कैंपस से निकले छात्र और तालाब में डूबे, जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही ... Jabalpur News: बरसाती नालों और खेतों में निकल रहे मगरमच्छ, वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट ने लोगों को दी सतर्क ... Weather Update: दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट इंदौर मर्डर केस: सहायक डाक अधीक्षक उर्मिला सैनी की हत्या के 48 घंटे बाद भी आरोपी पति फरार, परिजनों क...
धार्मिक

अक्षय तृतीया के दिन करें ये अचूक और कारगर उपाय, मां लक्ष्मी का आशीर्वाद और धन पाएं

वैशाख (vaishakh month 2022) का महीना शुरु हो चुका है. हिंदू कैलेंडर 2022 में अक्षय तृतीया (Akshaya tritiya 2022) का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है. वैशाख महीने में शुक्ल पक्ष के तीसरे दिन अक्षय तृतीया का त्योहार मनाया जाता है.

ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार, ये त्योहार अप्रैल या मई के महीने में मनाया जाता है. इस बार ये त्योहार 3 मई, मंगलवार (akshaya tritiya 2022 date) के दिन बेहद ही धूम-धाम से मनाया जाएगा. ज्योतिषी गणना के अनुसार, अक्षय तृतीय इस बार मंगल रोहिणी नक्षत्र के शोभन योग में मनाई जाएगी. इस अक्षय तृतीया के अबूझ मुहूर्त को उपासना, दान जप करते हुए इसका पूर्ण फल लेना चाहिए. इस दिन किए गए किसी भी तरह के जप, यज्ञ तर्पण या दान का फल (akshaya tritiya 2022 upay) कभी भी खत्म नहीं होता.
मां लक्ष्मी का करें ध्यान, सुने कनकधारा
अक्षय तृतीया के दिन आदि शंकराचार्य के कनकधारा स्तोत्रम सुने या फिर ध्यान करें. अपनी सारी इच्छाओं को लिखें मां लक्ष्मी के सामने रखें. ये एक बहुत ही कारगर उपाय है. इससे मां लक्ष्मी आपकी मनोकामना पूरी करती (akshaya tritiya 2022 puja) हैं.

सूर्य देव को दें अर्घ्य
इस दिन की शुरुआत सूर्य देव को अर्घ्य अर्पण करके करें. सूर्य देव का सम्मान आपको अपराजेय जीत दिलाता है. आरोग्यता प्रदान करने वाले सूर्य देव की कृपा से आप सदैव निरोगी रहते हैं. इसके साथ ही अगर आप गायत्री मंत्र का जाप करेंगे तो वो आपके लिए बहुत ही ज्यादा लाभदायक साबित होगा. माना जाता है कि इस दिन गायत्री मंत्र का जाप करने से सूर्य भगवान की कृपा (2022 akshaya tritiya date) प्राप्त होती है.
दान करें, जल पिलाएं
अक्षय तृतीया के दिन विशेष रूप से दान देना चाहिए. इस दिन प्यासे को जल पिलाने से बहुत पुण्य मिलता है. जल से जुड़े दान का भी प्रावधान है जिसमें घड़ा, सुराही शामिल है. आज के युग में पानी की बोतल, वाटर फिल्टर जल रखने वाले पात्र देने (Akshaya Tritiya 2022 Offers) चाहिए.

ऑनलाइन निवेश करें
अक्षय तृतीया के दिन निवेश को लेकर भी प्लान करना चाहिए. आज के हालातों को देखते हुए ऑनलाइन निवेश जरूर करें. अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त में किया गया निवेश कभी घाटा नहीं देता यानी कभी उसका क्षय नहीं होता. ये भविष्य में लाभकारी सिद्ध होता है. अक्षय तृतीया पर शुरू किया गया कोई भी काम आपको असीम आयाम दिलाता है. इसलिए, हमें यही कोशिश करनी चाहिए कि हम समृद्धि, खुशी, करुणा सफलता से जुड़े काम (2022 akshaya tritiya) ही करें.

Related Articles

Back to top button