ब्रेकिंग
मदुरै के तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर प्राचीन पत्थर के स्तंभ 'दीपथून' पर नहीं जल सका दीपक: सुप्रीम कोर्ट... श्रीनगर में आयोजित 'वक्फ दिवस' समारोह के दौरान बजाए गए 'वंदे मातरम' पर धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि ... उत्तराखंड की राजनीति में गरमाई 'बैणी-भुली योजना': 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और बीजेपी ... अनंत सिंह की बेटी की शादी में आयोजित घुड़दौड़ का फाइनल स्थगित: नदावां गांव में उमड़ी बेकाबू भीड़ के ... बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुसाफिरखाना की तोड़फोड़ पर लगी रोक सोमवार तक रखी बरकरार, परिसर में प्रवेश पर लगा... भोपाल में पुलिस के हत्थे चढ़ा 12वीं पास फर्जी आईएएस अधिकारी: वकील, सरपंच और बिल्डर समेत 100 से अधिक ... पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने बिछाई सियासी बिसात: आम आदमी पार्टी से आए सात राज्यसभा सांसदों ... पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में बढ़ी सियासी हलचल: चंडीगढ़ में प्रदेश चुनाव समिति की पहली ब... महाराष्ट्र में परिसीमन बिल को लेकर महाविकास अघाड़ी में बढ़ी राजनीतिक हलचल: सुप्रिया सुले के बयानों प... पुष्कर मेला 2026 में छाया सीकर से आया ऊंट 'बादल': शाही श्रृंगार और शानदार नृत्य से देशी-विदेशी सैलान...
देश

कोयले की आपूर्ति पर भूपेश बघेल ने केंद्र को घेरा, कहा-अपनी जिम्मेदारी पूरी करे भारत सरकार

रायपुर। देश के आधे से ज्यादा राज्यों में कोयले की कमी के चलते बिजली संकट गहराता जा रहा है। इस बीच छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है। दिल्ली रवाना होने से पहले सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि, यह भारत सरकार की जिम्मेदारी है कि वह यह सुनिश्चित करे कि देश भर के बिजली संयंत्रों को पर्याप्त मात्रा में कोयले की आपूर्ति की जाए। उन्होंने कहा कि कोयले की कमी के लिए अकेला केंद्र जिम्मेदार है क्योंकि उसने समय रहते कोई कदम नहीं उठाया।

कल राहुल ने भी केंद्र सरकार पर साधा था निशाना

कोयले की आपूर्ति में कमी के चलते बिजली कटौती को लेकर कल राहुल गांधी ने भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा था। फेसबुक पोस्ट के जरिए सरकार पर निशाना साधते हुए राहुल ने कहा कि 20 अप्रैल को ही उन्होंने मोदी सरकार से कहा था कि बुलडोजर की जगह सरकार को देश के पावर संकट पर ध्यान देना चाहिए। राहुल ने इसी के साथ इस संकट से छोटे उद्योगों के खत्म होने की भी बात कही जिससे बेरोजगारी बढ़ने की संभावना भी बढ़ सकती है।

बिजली की मांग रिकार्ड स्तर पर

जानकारी के अनुसार भीषण गर्मी के बीच पूरे देश में बिजली की मांग भी रिकार्ड स्तर पर पहुंच गई है। बिजली मंत्रालय ने ट्वीट कर बताया कि शुक्रवार को दोपहर 14:50 बजे तक बिजली की मांग रिकार्ड 2,07,111 मेगावाट तक पहुंच गई। वहीं गुरुवार को भी बिजली की मांग 2,04,650 मेगावाट के स्तर पर पहुंच गई थी।

16 राज्यों में कोयले की कमी

आपको बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, पंजाब और राजस्थान समेत देश के 16 राज्य इस वक्त कोयला संकट से गुजर रहे हैं जिसके चलते उन्हें बिजली आपूर्ति में कटौती करनी पढ़ रही है। दरअसल, देश के कई पावर प्लांट में कोयले की कमी होने की रिपोर्ट सामने आई है। इसके चलते केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से कोयले के ट्रांसपोर्ट को बढ़ाने को लेकर चर्चा भी की थी।

Related Articles

Back to top button