ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...
व्यापार

होम लोन और HRA दोनों पर म‍िलेगी टैक्‍स छूट! ये है स‍िंपल तरीका

Tax Saving Tips : आप टैक्‍स बचाने को लेकर परेशान हैं तो च‍िंता करने की जरूरत नहीं है. आपको होम लोन और एचआरए (HRA) दोनों पर टैक्‍स छूट का लाभ म‍िले तो कैसा रहेगा? आइए जानते हैैं इसका तरीका.

Tax Saving Tips : नया फाइनेंश‍ियल ईयर शुरू हो गया है. ऐसे में आप ज‍िस कंपनी में जॉब कर रहे है उसने आपसे इन्वेस्टमेंट ड‍िक्‍लेरेशन मांगा होगा, नहीं मांगा तो अब आपकी कंपनी मांगने वाली होगी. अगर आप भी टैक्‍स बचाने को लेकर परेशान हैं तो च‍िंता करने की जरूरत नहीं है. अगर आपको होम लोन (Home Loan) और एचआरए (HRA) दोनों पर टैक्‍स छूट का लाभ म‍िले तो कैसा रहेगा? शायद ऐसा होने पर भी खुश हो जाएंगे. आइए जानते हैं इसकी क्‍या शर्त है?

फ्लैट हैं लेक‍िन क‍िराये पर रहते हैं

गुरुग्राम की मल्‍टी नेशनल कंपनी में जॉब करने वाले अख‍िलेशवर ने नोएडा में एक फ्लैट खरीदा है. नोएडा से उनका ऑफ‍िस काफी दूर है इस कारण वह द‍िल्‍ली में क‍िराये पर रहते हैं. सवाल यह है क‍ि उन्‍हें होम लोन (Home Loan) के रीपेमेंट के साथ एचआरए (HRA) पर टैक्‍स ड‍िडक्‍शन का क्‍लेम म‍िलेगा या नहीं. यह सवाल तमाम सैलरीड क्‍लॉस लोगों का है.

कुछ शर्तों के साथ म‍िल सकती है छूट

इस बारे में चार्टर्ड अकाउंटेंट आशीष म‍िश्रा (CA Ashish Mishra) से पूछा तो उन्‍होंने बताया क‍ि कुछ शर्तों के साथ एचआरए और होम लोन दोनों को क्‍लेम क‍िया जा सकता है. एक शहर में रहकर भी आप इन दोनों क्‍लेम को कर सकते हैं.

इस तरह म‍िलेगी एचआरए पर भी छूट

सीए आशीष म‍िश्रा कहते हैं क‍ि अब अध‍िकतर कंपन‍ियों में हाउस रेंट अलाउंस (HRA) को सीटीसी (कास्‍ट टू कंपनी) में शाम‍िल कर द‍िया है. इस पर टैक्‍स छूट का तब म‍िलेगा जब घर का क‍िराया आप खुद देते हो. ऐसे में आप मकान माल‍िक के हस्‍ताक्षर वाली क‍िराये की रसीद सब्‍मि‍ट करके एचआरए (HRA) क्‍लेम कर सकते हैं.

होम लोन पर म‍िलता है ये फायदा

होम लोन की ईएमआई दो ह‍िस्‍सों में जाती है. पहला प्र‍िंस‍िपल अमाउंट और दूसरा इंटरेस्‍ट. 80सी के तहत होम लोन के प्र‍िंस‍िपल अमाउंट पर 1.5 लाख तक की टैक्‍स छूट का दावा क‍िया जा सकता है. इसके अलावा आप होम लोन के ब्‍याज पर 2 लाख तक की टैक्‍स छूट का दावा अलग से कर सकते हैं.

HRA और होम लोन पर इस तरह म‍िलेगी टैक्‍स छूट

अख‍िलेशवर के नोएडा स्‍थ‍ित मकान में उनके माता-प‍िता रहते हैं और इसकी ईएमआई वह खुद देते हैं. वह अपनी पत्‍नी और बेटी के साथ द‍िल्‍ली में क‍िराये पर रहते हैं. इस कंडीशन में उन्‍हें दोनों चीजों पर टैक्‍स छूट का लाभ म‍िल सकता है. आप फ्लैट को रेंट पर देकर भी दोनों चीजें क्‍लेम कर सकते हैं. इसके ल‍िए आपको रेंट को अपनी इनकम में शो करना होगा.

Related Articles

Back to top button