ब्रेकिंग
'वंदे मातरम' का अपमान अब अपराध! राज्यसभा में बिल पास; कांग्रेस के वॉकआउट पर नित्यानंद राय का तीखा हम... "पैलेट गन के दावे पूरी तरह झूठे": जंतर-मंतर हिंसा पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, RAF और DCP पर लगे आर... हैदराबाद में ट्रेनी IPS अधिकारी उदय कृष्ण रेड्डी हिरासत में! महिला ट्रेनी से यौन उत्पीड़न, मारपीट व ... जनजातीय कल्याण और जैव-संसाधन संरक्षण के लिए बड़ा कदम! जनजातीय कार्य मंत्रालय और CSIR-NBRI के बीच MoU... UAPA केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 12 साल से बंद मोहम्मद साकिब और वकार अजहर को मिली जमानत "माफी मांगने का दबाव था, लेकिन सच बोलने के लिए कभी माफी नहीं मांगूंगा": संसद में रोके जाने पर राहुल ... जयपुर: शांति नगर में अंडे गिरने पर दो पक्षों में मारपीट; मध्य प्रदेश के मजदूर की मौत, इलाके में तनाव 'कांवड़िया चलता-फिरता शिव का रूप': कांवड़ यात्रा के लिए योगी सरकार की अभेद्य तैयारियां, पुष्प वर्षा ... भोपाल में मूंग खरीद को लेकर उग्र हुआ किसानों का आंदोलन, प्रदर्शनकारियों ने बस पलटने का किया प्रयास संसद में मुझे बोलने नहीं दिया": राहुल गांधी का केंद्र पर तीखा हमला, दिल्ली में छात्रों पर पैलेट गन च...
व्यापार

डाक विभाग ने ऑनलाइन माध्यम से एनपीएस सेवाएं देना शुरू किया, यह है भारत सरकार की एक स्वैच्छिक पेंशन योजना

डाक विभाग ने ऑनलाइन माध्यम से एनपीएस सेवाएं देना शुरू किया है. यह भारत सरकार की एक स्वैच्छिक पेंशन योजना है. डाक विभाग का दावा है कि उसका एनपीएस सेवा शुल्क सबसे कम है.

डाक विभाग से ऑनलाइन माध्यम से राष्ट्रीय पेंशन योजना (NPS) की सदस्यता ली जा सकती है. एक आधिकारिक बयान में बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी गई. डाक विभाग द्वारा (DOP) राष्ट्रीय पेंशन योजना (एनपीएस-सभी नागरिक मॉडल योजना) उपलब्ध कराई जाती है. यह भारत सरकार की एक स्वैच्छिक पेंशन योजना है, जिसका प्रबंधन पेंशन कोष नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) द्वारा 2010 से अपने नामित डाकघरों के माध्यम से किया जाता है.

बयान में कहा गया, ‘‘डाक विभाग ने अब 26 अप्रैल, 2022 से ऑनलाइन माध्यम से एनपीएस की सदस्यता प्रदान करनी शुरू की है.’’ अब 18-70 वर्ष के आयु वर्ग के भारतीय नागरिक डाक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर ‘राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली-ऑनलाइन सेवाएं’ खंड में जाकर ऑनलाइन सुविधा का लाभ ले सकते हैं.’

बयान में कहा गया है, ‘‘एनपीएस ऑनलाइन के तहत ग्राहकों को नए पंजीकरण, शुरुआती/बाद के योगदान और एसआईपी विकल्प जैसी सुविधाएं न्यूनतम शुल्क पर उपलब्ध हैं.

डाक विभाग का दावा है कि उसका एनपीएस सेवा शुल्क सबसे कम है.

Related Articles

Back to top button