ब्रेकिंग
Gulmarg Accident: बारामूला में शेल फटने से बड़ा हादसा; मृतक की पहचान हुई, प्रशासन ने झूठी खबरों के खि... PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी; हिंद महासागर में भारत की बढ़ेगी र... Delhi BJP Organization: दिल्ली भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों की नई टीम घोषित की; 33% महिलाओं को मिला ... Delhi Police Controversy: आदर्श नगर में पुलिस सब-इंस्पेक्टर पर महिलाओं को थप्पड़ मारने का आरोप; CCTV... Pakistan Mobile Network in J&K: जम्मू-कश्मीर सीमा के अंदर आ रहे पाकिस्तानी मोबाइल सिग्नल; सुरक्षा एज... Datia News: दतिया के मंदिर में ताजियों की सलामी; 200 साल पुरानी परंपरा से दिखी हिंदू-मुस्लिम एकता की... Kanpur Crime News: महंत पर हमले का आरोपी हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर गिरफ्तार? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप Bareilly Accident News: कार रोकने के प्रयास में किसान की दर्दनाक मौत; घर के बाहर ढलान पर फिसल गई थी ... Noida Authority New Office: CM योगी आदित्यनाथ ने किया नोएडा के नए हाईटेक प्रशासनिक भवन का लोकार्पण; ... Mumbai Muharram Case: मुंबई में मोहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा खुलासा; जहरीले कैप्सूल बांटने वाला गिरफ्त...
देश

जम्मू-कश्मीर: सोपोर में लश्कर-ए-तैयबा के 8 आतंकी गिरफ्तार

जम्मू: जम्मू-कश्मीर में दहशतगर्दों के खिलाफ जम्मू-कश्मीर ने बड़ी कार्रवाई की है। सोपोर में लश्कर-ए-तैयबा के 8 आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। आतंकवादी व्यापारियों को दुकानें न खोलने की धमकी दे रहे थे। माना जाता है कि सोपोर जिले के डंगरपोरा इलाके में एक परिवार पर पिछले हफ्ते हुए आतंकी हमले के पीछे ये ही लोग थे।
PunjabKesari
इससे पहले भारतीय सेना ने सोमवार को एक वीडियो साझा किया। सेना द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यह वीडियो 31 जुलाई-एक अगस्त की दरम्यानी रात जम्मू कश्मीर के केरन सेक्टर में एलओसी के पास पाकिस्तान बॉर्डर एक्शन टीम (बीएटी) के एक दल द्वारा घुसपैठ कराने की नाकाम कोशिश करने का है। लगभग दो मिनट के वीडियो में कम से कम चार शवों को देखा जा सकता है।

सेना सूत्रों ने कहा है कि ये पाकिस्तानी घुसपैठिए थे। सेना ने पूर्व में कहा था कि पांच से सात पाकिस्तानी घुसपैठिए तब मारे गए थे, जब उसने पाकिस्तानी बीएटी दल के प्रयास को नाकाम कर दिया था। बीएटी में आम तौर पर पाकिस्तानी सेना के विशेष बल के कर्मी और आतंकी होते हैं। सूत्रों ने बताया कि सेक्टर में भारतीय चौकी के पास कम से कम चार शव नजर आए। ये शव पाकिस्तान सेना के स्पेशल सर्विस ग्रुप (एसएसजी) के कमांडो या आतंकियों के हो सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button