Breaking
इटली से आई पर्यटक युवती से खजुराहो में ठगी, 100 यूरो लेकर फरार हुआ युवक भाजपा से सौदेबाजी के सवाल पर बोले अक्षय बम, जो आदमी 15 लाख की घड़ी पहनता हो, उसे कोई क्या डील में देग... पांच साल बाद जेल से छूटा और शुरू कर दी सप्लाय, हथियारों की खेप लेते गिरफ्तार राऊ में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने की आत्महत्या, कोल्‍ड स्‍टोरेज में मिला शव MP के सत्ता संगठन से नाराज़ शाह, लगाई कड़ी फटकार, विधायक मंत्रियों और संगठन नेताओं को दिया अल्टीमेटम गृहमंत्री के एडिट वीडियो को लेकर छतरपुर पहुंची दिल्ली CBI टीम, जानिए पूरा मामला क्या शिवराज बनेंगे मोदी कैबिनेट में कृषि मंत्री...? PM मोदी की चिट्ठी से मिले बड़े संकेत...! लोको पायलट ने सूदखोरों से परेशान होकर लगाई फांसी, घर पर फंदे पर लटका मिला शव, जानें पूरा मामला.. इंदौर में बागेश्वर सरकार से मिलने की जिद कर रही थी महिला, अचानक काट ली हाथ की नस , जानिए पूरा मामला.... इंदौर कांड: Congress प्रत्याशी पर कोर्ट ने पुराने केस में जोड़ी थी 307 की धारा! जीतू बोले- नामांकन व...

तपिश बढ़ी पारा 41 डिग्री सेल्सियस के पार जाने के आसार

भोपाल। अरब सागर में बना चक्रवाती तूफान बीपरजाय और तीव्र होकर उत्तर, उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने लगा है। उधर एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। हवा का रुख भी अभी उत्तर-पश्चिमी बना हुआ है। उधर पिछले 24 घंटों के दौरान बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे तक सागर में 4.8, भोपाल में दो, नर्मदापुरम में 1.6 मिलीमीटर वर्षा हुई। ग्वालियर में बूंदाबांदी हुई।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अभी दो दिन तक राजधानी भोपाल सहित पूरे प्रदेश में तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस दौरान सागर संभाग में कहीं-कहीं लू भी चल सकती है। हालांकि हवाओं के साथ कुछ नमी भी आने से कहीं-कहीं छिटपुट बौछारें भी पड़ सकती हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में मध्य प्रदेश के मौसम को प्रभावित करने वाली कोई विशेष मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। इस वजह से मौसम लगभग शुष्क बना हुआ है। नतीजतन, दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है।

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में हवा का रुख उत्तर-पश्चिमी बना हुआ है। हवाओं के साथ अरब सागर से कुछ नमी आने की वजह से कहीं-कहीं छिटपुट बौछारें पड़ रही हैं। हालांकि किसी प्रभावी मौसम प्रणाली के सक्रिय नहीं रहने के कारण मौसम शुष्क बना हुआ है। इससे गर्मी के तेवर फिर तीखे होने लगे हैं। मौसम का इस तरह का मिजाज अभी दो दिन तक बना रह सकता है। उधर मंगलवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बुधवार को शहर में दिन का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज होने के आसार हैं।

इटली से आई पर्यटक युवती से खजुराहो में ठगी, 100 यूरो लेकर फरार हुआ युवक     |     भाजपा से सौदेबाजी के सवाल पर बोले अक्षय बम, जो आदमी 15 लाख की घड़ी पहनता हो, उसे कोई क्या डील में देगा     |     पांच साल बाद जेल से छूटा और शुरू कर दी सप्लाय, हथियारों की खेप लेते गिरफ्तार     |     राऊ में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने की आत्महत्या, कोल्‍ड स्‍टोरेज में मिला शव     |     MP के सत्ता संगठन से नाराज़ शाह, लगाई कड़ी फटकार, विधायक मंत्रियों और संगठन नेताओं को दिया अल्टीमेटम     |     गृहमंत्री के एडिट वीडियो को लेकर छतरपुर पहुंची दिल्ली CBI टीम, जानिए पूरा मामला     |     क्या शिवराज बनेंगे मोदी कैबिनेट में कृषि मंत्री…? PM मोदी की चिट्ठी से मिले बड़े संकेत…!     |     लोको पायलट ने सूदखोरों से परेशान होकर लगाई फांसी, घर पर फंदे पर लटका मिला शव, जानें पूरा मामला..     |     इंदौर में बागेश्वर सरकार से मिलने की जिद कर रही थी महिला, अचानक काट ली हाथ की नस , जानिए पूरा मामला..     |     इंदौर कांड: Congress प्रत्याशी पर कोर्ट ने पुराने केस में जोड़ी थी 307 की धारा! जीतू बोले- नामांकन वापस लेने का बनाया दवाब     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें