ब्रेकिंग
MPPL 2026: रजत पाटीदार की ग्वालियर चीताज को मिली करारी हार; उज्जैन फाल्कंस ने 92 रनों से जीता मुकाबल... Israel-Lebanon Ceasefire News: इजराइल-लेबनान सीजफायर पर सहमति, हिज्बुल्लाह को लितानी नदी से हटने के ... Gold and Silver Price Hike: सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल; जानें दिल्ली-मुंबई में क्या हैं आज के न... Purushottam Maas Guruvar: पुरुषोत्तम मास में गुरुवार का विशेष संयोग; भगवान विष्णु की कृपा पाने के अच... Dehydration Tips: गर्मी में कमजोरी और दस्त से बचने के लिए घर पर तैयार करें ORS, जानें सही तरीका Delhi Malviya Nagar Hotel Fire: मालवीय नगर होटल अग्निकांड में 21 की दर्दनाक मौत; मां की बहादुरी ने ब... Lalit Modi Interview: ललित मोदी ने 'भगोड़ा' होने के आरोपों को नकारा; कहा- "मुझे किसी को कुछ साबित कर... DK Shivakumar First Decisions: कर्नाटक के सीएम डी.के. शिवकुमार का बड़ा धमाका; बेंगलुरु की सड़कों के ल... Amarnath Yatra Helicopter Service Banned: अमरनाथ यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवा पर रोक, केदारनाथ-बद्र... Delhi BnB Scheme Scrapped: मालवीय नगर अग्निकांड के बाद दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, 'बेड एंड ब्रेकफास्...
उत्तरप्रदेश

कोर्ट में जमानत के लिए कागजों की हो रही थी जांच इधर छठी मंजिल से कूदा रेप का आरोपी

गाजियाबाद । गाजियाबाद की जिला अदालत की छठी मंजिल से कूदकर एक दुष्कर्म के आरोपी ने जान दे दी। इस घटना से अदालत परिसर में सनसनी फैल गई। उसकी पहचान खोड़ा कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय सूरज के रूप में हुई है। आरोपी पर पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ था। वह जमानत पर चल रहा था। पुलिस के मुताबिक सूरज शनिवार को न्यायाधीश जैस्मिन शर्मा की अदालत में पेशी पर आया था। जहां उसकी जमानत को लेकर कागजों का सत्यापन होना था। न्यायाधीश के कमरे में कागजों की जांच चल रही थी। तभी वह कमरे से बाहर निकला और उसने छठी मंजिल से छलांग लगा दी। नीचे गिरने से वह बुरी तरह घायल हो गया। उसे बीके अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूरज ने करीब छह महीने पहले उसी लड़की से शादी की थी, जिसे लेकर उस पर केस दर्ज हुआ था। सूरज के पिता रामखिलावन का आरोप है कि उसके बेटे के खिलाफ मुकदमा चल रहा था। लड़की की मां उनके बेटे से लगातार पैसे की मांग कर रही थी। इस वजह से सूरज परेशान था और उसने जान दे दी। सूरज के वकील साहिद अली ने बताया कि आरोपी के खिलाफ 15 जून 2021 को खेड़ी थाना में पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ था। 24 जून 2021 को वह गिरफ्तार हुआ। उसे 11 अगस्त 2021 को जमानत मिल गई थी। उसके बाद सूरज ने उसी लड़की से शादी कर ली थी। दोनों अपने माता-पिता से अलग रहते थे।

Related Articles

Back to top button