ब्रेकिंग
Google Gemini New Features: जेमिनी में जुड़े नए 'Thinking Levels'; भारत में भी उपलब्ध, जानें क्या है ... Supreme Court Verdict: विवाहित बेटियां भी अनुकंपा नियुक्ति की हकदार; सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, पुर... Gwalior Crime News: सौतेला पिता ही निकला 13 वर्षीय छात्रा का हत्यारा; शव को नदी में मगरमच्छों के बीच... MP Cabinet Decisions: मध्य प्रदेश कैबिनेट का बड़ा तोहफा; 21 हजार करोड़ से अधिक की स्वीकृति, स्वामित्व ... CBSE Class 12th Results: ऑन-स्क्रीन मार्किंग में धांधली का आरोप; NSUI ने दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की... Ahmedabad Sports Club Bomb Threat: अहमदाबाद स्पोर्ट्स क्लब में ब्लास्ट की धमकी; लश्कर और दाऊद इब्राह... Yogi Adityanath in Kushinagar: कुशीनगर को बड़ी सौगात; फाजिलनगर अब कहलाएगा 'पावागढ़', सीएम योगी ने किय... DK Shivakumar CM News: कर्नाटक के नए मुखिया डी.के. शिवकुमार; शिक्षिका ने याद किए स्कूली दिन, कहा- 'न... ED Raids on Drugs Network: दाऊद इब्राहिम के करीबी सलिम डोला पर ईडी का शिकंजा; मुंबई से राजकोट तक 20 ... Bihar Politics: बंगले पर घमासान! राबड़ी देवी को बंगला खाली करने के आदेश पर भड़की RJD, सम्राट चौधरी का...
देश

झारखंड में आज शराब की देशी-विदेशी दुकानें बंद

झारखंड | शराब की तमाम दुकानें बंद हैं। झारखंड में नई उत्पाद नीति के अनुसार दो मई से पूरे राज्य में शराब की बिक्री शुरू हो जाएगी। अब शराब की बोतेलें क्‍यूआर कोड के साथ बिकेंगी। इससे पूर्व एक मई को राज्य में ड्राई डे रहेगा। आज रविवार को शराब की सारी दुकानें बंद रखी गई हैं। राज्य के सभी पांच प्रमंडल के लिए अब तक केवल दो ही थोक विक्रेता को टेंडर मिल सका है।थोक विक्रेता तलाशने के लिए फिर से टेंडर जारी किया गया है, जिनके लिए 13 मई तक टेंडर भरने की अंतिम तारीख रखी गई हे। राज्य में झारखंड बिवरेजेजे कारपोरेशन लिमिटेड  की छह गोदामों से पूरे राज्य में शराब की आपूर्ति होगी, ये गोदाम भी चिह्नित कर लिए गए हैं। राज्य में फिलहाल 1420 खुदरा दुकानों से शराब की बिक्री शुरू हो रही है। दुकानों की संख्या अभी और बढ़ेगी।

राज्य में दो मई से नई उत्पाद नीति के तहत शराब की बिक्री होने जा रही है। इसके लिए ई-टेंडर के माध्यम से प्लेसमेंट एजेंसी के लिए जिन चार कंपनियों का चयन हुआ है, उन कंपनियों ने 29 अप्रैल तक सिक्योरिटी डिपोजिट के रूप में बैंक गारंटी की राशि जमा नहीं की थी। इन कंपनियों में प्राइमवन वर्कफोर्स प्राइवेट लिमिटेड, सुमित फेसिलिटिज लिमिटेड, एटूजेड इंफ्रासर्विसेज लिमिटेड तथा इगल हंटर सोल्यूशन लिमिटेड शामिल हैं। झारखंड राज्य बिवरेजेज कारपोरेशन लिमिटेड के महाप्रबंधक वित्त ने इन कंपनियों को पत्र लिखकर जल्द बैंक गारंटी की राशि जमा करने का आदेश दिया है, ताकि उन्हें ठेका देने की कागजी कार्रवाई को पूरा किया जा सके।

Related Articles

Back to top button